बिलासपुर

शराब से भरी ट्रक लूटने वाला 1 फरार आरोपी गिरफ्तार….5 सालों से पुलिस जुटी थी तलाश में, 7 आरोपी पहले जा चुके है जेल

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – शराब से भरी ट्रक को लूट कर सालो से फरार रहने वाले आरोपी को कोटा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उक्त मामले में पहले ही पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। मिली जानकारी के अनुसार 13.11.2019 को वेलकम डिस्टलरी छेरकाबांधा जिला बिलासपुर से टाटा कंपनी का अल्ट्रा 1518 ट्रक जिसमें देशी मदिरा प्लेन 871 पेटी कीमती 258480 रूपये शराब को बोलेरो वाहन में बैठे आरोपियों के द्वारा लूट लिया गया था। जिसमे जांच के बाद सिमगा निवासी सनी उर्फएल भूपेंद्र मानिकपुरी ,महेश कुमार घृतलहरे ,प्रीत कुमार ,भागीरथी उर्फ संजू घृतलहरे , कोटा निवासी अजय तिवारी ,उमेश अग्रवाल ,सूरज कोल को गिरफ्तार कर लिया गया था। वही यूपी परछा निवासी जाकिर खान को घटना के बाद से फरार चल रहा था। जिसकी तलाश पुलिस कर रही थी। इस दौरान पुलिस को उनके ठिकाने का पता चला जहा दबिश देकर कोटा पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उक्त कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक हेमंत पाटले, प्रधान आरक्षक बलबीर सिंह , आरक्षक सरफराज खान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना