रतनपुर

कोयले से भरी तेज रफ्तार ट्रेलर बीच सड़क पलटी…सामने से आ रही इनोवा को लिया चपेट में, बाल- बाल बचे कार सवार

जुगनू तंबोली

रतनपुर – थाना क्षेत्र के ग्राम खैरा में शनिवार दोपहर 12 बजे के आसपास एक सड़क दुर्घटना में इनोवा कार सवार बड़े हादसे से बाल बाल बच गए, मिली जानकारी के अनुसार
रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खैरा (पुडू )मोड़ में शनिवार दोपहर 12 बजे के आसपास ट्रेलर क्रमांक MP-65 ZB 7277 जिसमे कोयला लोड था जिसे ड्राइवर रमेश लोधी पिता हनुमान लोधी निवासी धनपुरी मध्यप्रदेश नशे मे चूर पेंड्रा तरफ से तेज रफ्तार में लहराते हुए रतनपुर की ओर लेकर आ रहा था

वही बिलासपुर रतनपुर की तरफ से तिल्दा नेवरा निवासी विशाल राघवानी अपनी इनोवा कार क्र.CG 04 LR 7143 में सवार होकर अपनी फैमली के साथ मध्यप्रदेश जा रहा था। इसी बीच ग्राम खैरा पुडू मोड़ के बीच दोनों आमने सामने क्रॉस कर रहे थे तभी ट्रेलर झोल खाकर सड़क में ही पलट गई और बगल से गुजर रहे इनोवा कार को भी अपनी चपेट में ले लिया

जिसमें इनोवा कार में सवार बुजुर्ग,महिला और बच्चे सहित 8 लोग सवार थे गनीमत रही की कार में सवार लोगो को गंभीर चोटे नही आई और बड़ा हादसा होते होते टल गया।

वही नशे में मदहोश ट्रेलर ड्राइवर रमेश लोधी को हल्की चोटे आई जिसे मौके पर पहुंची रतनपुर पुलिस की टीम ने डायल 112 की मदद से रतनपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

वही इनोवा कार सवार तिल्दा नेवरा निवासी विशाल राघवानी अपने परिवार को वापस बिलासपुर ले जाना सही समझा

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब... VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,...