रायगढ़

मजदूर के साथी की हत्या के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार… मजदूरी का पैसा मांगने पर हुआ था विवाद

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़ – मजदूरी के पैसे को लेकर उपजे विवाद के बाद मजदूर के साथी के हुए हत्या के मामले में धरमजयगढ़ पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार जबगा निवासी प्रार्थी अरूण कुमार विश्वकर्मा जो की राज मिस्त्री राजू राय के पास मजदूरी का काम किया था। जिसका पैसा लेने वह 8 सितंबर को अपने साथी हेमसिंह बैगा के साथ राज मिस्त्री के पास गया था। इस दौरान राजू मिस्त्री और अन्य दो व्यक्ति (सनातन राय और सुमित चक्रवर्ती) से विवाद हुआ, जिसमें आरोपियों ने अरूण और हेमसिंह बैगा को गाली-गलौज कर हाथ मुक्कों से मारपीट किया। इस मारपीट के कारण हेमसिंह बैगा को गंभीर रूप से चोटें आई और इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। इधर घटना की शिकायत के बाद धरमजयगढ़ पुलिस ने तत्काल ही मेंढरमार निवासी सनातन राय, सुमित चक्रवर्ती उर्फ मिथुन , और राजू उर्फ राजीव राय को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
इस कार्रवाई में स.उ.नि. अमृत मिंज, प्रधान आरक्षक एडमोन खेस्स, आरक्षक विजय राठिया, विनय तिवारी, ललित राठिया, देवनंदन राठिया, बीरबल टोप्पो, और हेमलाल बरेठ ने उल्लेखनीय भूमिका निभाई।

error: Content is protected !!
Letest
कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा... 24 साल से एक ही जिले में जमी है ‘कुर्सी’! ट्रैफिक शाखा के ASI पर उठे सवाल, तबादला नीति के बीच आखिर क... सीपत: तहसील परिसर के भीतर से निजी दुकान और तीन मंजिला भवन तक रास्ता! बाउंड्री बनने से पहले उठे ‘संरक... जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ... सीपत:-वन विभाग के नाक के नीचे चल रहा अवैध शिकार! चीतल का मांस पकाकर खाने की थी तैयारी, दो गिरफ्तार बिलासपुर:- 11 केवी लाइन का टूटा तार बना किसान की मौत का कारण.. खेत में 5 दिन पड़ी रही लाश,