सीपत

एनटीपीसी सीपत मे 650 किलोवाट सौर ऊर्जा संयंत्र, का मुख्य महाप्रबंधक ने किया उद्घाटन

उदय सिंह

सीपत-आज दिनांक 28.03.2022 को एनटीपीसी सीपत मे 650 किलोवाट रूफ टॉप सौर ऊर्जा संयंत्र का उद्घाटन श्री घनश्याम प्रजापति मुख्य महाप्रबंधक, (सीपत) के द्वारा किया गया। एनटीपीसी हमेशा से हरित, नवीकरणीय एवं गैर पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों से विद्युत उत्पादन को बढ़ावा देने की दिशा में प्रयासरत रहती है| इसी कड़ी में एनटीपीसी सीपत मे 650 किलोवाट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना विभिन्न भवनों के 7 रूफ टॉप पर किया गया है।

वर्ष 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों के माध्यम से पूरे भारत में 500 गीगावाट विद्युत उत्पादन का लक्ष्य है, जिसमें से 60 गीगावाट एनटीपीसी द्वारा उत्पादन किया जाएगा| जिसे प्राप्त करने में सौर ऊर्जा की अहम भूमिका रहेगी| सोलर ऊर्जा से विद्युत उत्पादन के द्वारा कोयले की खपत 911 टन प्रति वर्ष कम होगी जिसकी वजह से 1170 टन प्रतिवर्ष कार्बन डाईऑक्ससाइड उत्सर्जन में कमी आएगी।

इस अवसर पर श्री कमलाकर सिंह, मुख्य महाप्रबंधक (सीपीजी-2) श्री के एस नायक, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), श्री एस बनर्जी, महाप्रबंधक (प्रचालन), श्री ए वार्ष्णेय, महाप्रबंधक (अनुरक्षण), श्री यू के गोखे, महाप्रबंधक (सीपीजी-2) सभी विभागाध्यक्षगण और बड़ी संख्या मे कर्मचारीगण उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
51 संकुलों की वार्षिक कार्ययोजना की समीक्षा..कमजोर बच्चों की बुनियादी साक्षरता पर रहेगा विशेष फोकस अंधे कत्ल में तत्कालीन प्रभारी राज सिंह की सटीक वैज्ञानिक विवेचना बनी मिसाल, गवाह मुकरने पर भी आरोपी... VIDEO:- गतौरा शराब दुकान पर आधी रात नकाबपोशो का खूनी धावा: गार्ड पर चाकू से हमला, बांधकर लूट ले गए श... 10 साल पुरानी सड़क बनी 'हादसों की पटरी', छोटे गड्ढे बन रहे बड़े खतरे का कारण….तत्काल मरम्मत की मांग हादसे के बाद बड़ी कार्रवाई: तखतपुर CMO अमरेश सिंह गिरफ्तार, स्कोडा कार की टक्कर में गई थीं दो महिलाओ... पटवारियों का सरकार को अल्टीमेटम: पदोन्नति, वेतन विसंगति से लेकर 16 सूत्रीय मांगों पर सौंपा ज्ञापन बिलासपुर:- जमीन-घर खरीदने से पहले रहें सावधान! बंधक मकान बेचकर 19.30 लाख की ठगी, बैंक नोटिस से खुला ... सावधान! रात में अनजान लोगों को लिफ्ट देना पड़ा भारी... युवक की हत्या कर लूटपाट, बांसाझाल में पुलिया क्षतिग्रस्त, रतनपुर–पेंड्रा मार्ग पर यातायात बाधित... प्रशासन ने जारी किया वैकल्... कोटा: गौवंश के अवैध वध और मांस बिक्री के आरोप में दो गिरफ्तार... गोमांस के साथ हथियार जब्त,