सीपत

सड़क हादसा:- आमने सामने भिड़ी 2 बाइक, 1 की मौके पर हुई दर्दनाक मौत 3 घायल, सीपत पुलिस जुटी जांच में

उदय सिंह

सीपत – बुधवार सुबह सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत नवाडीह चौक एनटीपीसी एडम गेट के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। जिसमे दो तेज रफ्तार बाइक कि आपस में भिड़ंत हो गई है। जिससे एक युवक की मौके पर मौत हो गई है। वही तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह 8 बजे परसाही निवासी रोहित कलियारे अपनी बाइक क्रमांक सीजी 10 एडी 8911 में अपनी पत्नी को लाने गुड़ी जा रहा था। तभी विपरीत दिशा से आ रही बाइक क्रमांक सीजी 10 एबी 1089 से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि मौके पर ही रोहित कुमार कलियारे कि मौत हो गई है। वही बाइक में सवार सुधीर यादव, बिट्टू कुमार, कमलेश बेसूद होकर रोड में गिर पड़े। इधर घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद संजीवनी 108 की टीम मौके पर पहुंची। जहा घायलों को तत्काल सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहाँ उनका सघन उपचार जारी है। वही मामले में सीपत पुलिस ने मर्ग कायम कर जॉच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर