रायगढ़

जंगली जानवरों का शिकार करने लगा रहे थे तार में करंट…1 शिकारी की हुई मौत, साथियों ने जंगल में जला दी लाश, 4 गिरफ्तार

रमेश राजपूत

रायगढ़ – जिले के कापू थाना क्षेत्र के ग्राम इंचपारा में एक गंभीर घटना की सूचना पुलिस को मिली, जिसमें सियाम्बर राठिया (उम्र 35 वर्ष) की करंट लगने से मृत्यु हो गई। यह घटना मृतक समेत गांव के 04 लोगों द्वारा जंगली सुअर को मारने के उद्देश्य से बिजली के तारों का अवैध उपयोग करने के दौरान हुई। शाम 8:00 बजे 14 सितंबर 2024 को, सियाम्बर राठिया और उसके साथी रामनारायण राठिया, चनेश बसोड़, अलताफ राठिया और करन यादव ने श्रीराम राठिया के खेत में जंगली सुअर को मारने के लिए बिजली का तार बिछाया। तार जुड़ाई के दौरान करंट प्रवाहित होने से सियाम्बर राठिया की मौके पर ही मृत्यु हो गई। आरोपियों ने साक्ष्य छुपाने के लिए कोरजानाला किनारे जंगल में मृतक के शव को जला दिया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी कापू निरीक्षक नारायण सिंह मरकाम ने अपनी टीम के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके पर पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। थाना कापू में अपराध धारा 105, 238, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। चार आरोपियों- रामनारायण राठिया (25 वर्ष), चनेश बसोड़ (32 वर्ष), अलताफ राठिया (20 वर्ष) और करन यादव (35 वर्ष) को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में सभी आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, पुलिस ने आरोपियों के मेमोरेंडम पर घटनास्थल के पास से अपराध में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा, खूंटा, सेंट्रिग बांधने का तार आदि महत्वपूर्ण साक्ष्य की जप्ती कर सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन, एडिशनल एसपी आकाश मरकाम के मार्गदर्शन और एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कापू निरीक्षक नारायण सिंह मरकाम, प्रधान आरक्षक देव लाल राठिया, आरक्षक विभूति सिंह, फिलमोन लकड़ा, विक्रांत भगत और इलयाजर टोप्पो ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की जिससे आरोपियों को गिरफ्तार कर इस गंभीर मामले को जल्द से जल्द सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वही पुलिस ने ग्रामवासियों से अपील है कि वे किसी भी प्रकार के अवैध कार्यों, विशेष रूप से बिजली के तारों का अवैध उपयोग करने से बचें, जो न केवल वन्य जीवों के लिए हानिकारक है बल्कि मानव जीवन के लिए भी खतरा उत्पन्न कर सकता है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- गतौरा शराब दुकान पर आधी रात नकाबपोशो का खूनी धावा: गार्ड पर चाकू से हमला, बांधकर लूट ले गए श... 10 साल पुरानी सड़क बनी 'हादसों की पटरी', छोटे गड्ढे बन रहे बड़े खतरे का कारण….तत्काल मरम्मत की मांग हादसे के बाद बड़ी कार्रवाई: तखतपुर CMO अमरेश सिंह गिरफ्तार, स्कोडा कार की टक्कर में गई थीं दो महिलाओ... पटवारियों का सरकार को अल्टीमेटम: पदोन्नति, वेतन विसंगति से लेकर 16 सूत्रीय मांगों पर सौंपा ज्ञापन बिलासपुर:- जमीन-घर खरीदने से पहले रहें सावधान! बंधक मकान बेचकर 19.30 लाख की ठगी, बैंक नोटिस से खुला ... सावधान! रात में अनजान लोगों को लिफ्ट देना पड़ा भारी... युवक की हत्या कर लूटपाट, बांसाझाल में पुलिया क्षतिग्रस्त, रतनपुर–पेंड्रा मार्ग पर यातायात बाधित... प्रशासन ने जारी किया वैकल्... कोटा: गौवंश के अवैध वध और मांस बिक्री के आरोप में दो गिरफ्तार... गोमांस के साथ हथियार जब्त, बिलासपुर:- परिवार को खत्म करने की धमकी, पोती से निकलवाए 14.50 लाख और 450 ग्राम सोना, सरकंडा पुलिस का... पचपेड़ी:- 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ निगल गई या सिस्टम? तलाश ठप, परिजनों का फूटा गुस्सा, विशेष ख...