जांजगीर चाँपा

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, वीडियो कॉल और फिर ब्लैकमेल… अश्लील वीडियो वायरल करने वाला आरोपी कोलकाता से गिरफ्तार

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – सोशल मीडिया पर दोस्ती कर युवती का अश्लील वीडियो रिकॉर्ड करने और उसे वायरल कर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को चांपा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया है। साइबर सेल की मदद से की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किए गए दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता ने 25 मार्च 2026 को थाना चांपा में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि करीब एक वर्ष पहले उसकी इंस्टाग्राम के माध्यम से एक युवक से दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच नियमित रूप से इंस्टाग्राम वीडियो कॉल पर बातचीत होती थी। इसी दौरान आरोपी ने बिना जानकारी के वीडियो कॉल रिकॉर्ड कर लिया। बाद में उसने उसी वीडियो के आधार पर पीड़िता को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा। इसके बाद आरोपी ने वीडियो वायरल भी कर दिया। शिकायत मिलने पर थाना चांपा पुलिस ने तत्काल अपराध क्रमांक 127/26 दर्ज कर धारा 67(ए) सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम तथा धारा 79 बीएनएस के तहत मामला कायम कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान साइबर सेल की तकनीकी सहायता से आरोपी का लोकेशन पश्चिम बंगाल के कोलकाता में ट्रेस किया गया। पुलिस टीम कोलकाता पहुंची और वहां से अमल रैन 19 वर्ष पिता लाल मोहम्मद रैन, निवासी रविंद्र सारनी, थाना पोस्ता, जिला कोलकाता को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन जब्त किए गए, जिन्हें जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है।
आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सत्यम चौहान, प्रधान आरक्षक सुनील सिंह, आरक्षक ईश्वरी राठौर, साइबर टीम एवं थाना चांपा के अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करने और निजी फोटो या वीडियो साझा करने से बचने की अपील की है।

error: Content is protected !!
Letest
51 संकुलों की वार्षिक कार्ययोजना की समीक्षा..कमजोर बच्चों की बुनियादी साक्षरता पर रहेगा विशेष फोकस अंधे कत्ल में तत्कालीन प्रभारी राज सिंह की सटीक वैज्ञानिक विवेचना बनी मिसाल, गवाह मुकरने पर भी आरोपी... VIDEO:- गतौरा शराब दुकान पर आधी रात नकाबपोशो का खूनी धावा: गार्ड पर चाकू से हमला, बांधकर लूट ले गए श... 10 साल पुरानी सड़क बनी 'हादसों की पटरी', छोटे गड्ढे बन रहे बड़े खतरे का कारण….तत्काल मरम्मत की मांग हादसे के बाद बड़ी कार्रवाई: तखतपुर CMO अमरेश सिंह गिरफ्तार, स्कोडा कार की टक्कर में गई थीं दो महिलाओ... पटवारियों का सरकार को अल्टीमेटम: पदोन्नति, वेतन विसंगति से लेकर 16 सूत्रीय मांगों पर सौंपा ज्ञापन बिलासपुर:- जमीन-घर खरीदने से पहले रहें सावधान! बंधक मकान बेचकर 19.30 लाख की ठगी, बैंक नोटिस से खुला ... सावधान! रात में अनजान लोगों को लिफ्ट देना पड़ा भारी... युवक की हत्या कर लूटपाट, बांसाझाल में पुलिया क्षतिग्रस्त, रतनपुर–पेंड्रा मार्ग पर यातायात बाधित... प्रशासन ने जारी किया वैकल्... कोटा: गौवंश के अवैध वध और मांस बिक्री के आरोप में दो गिरफ्तार... गोमांस के साथ हथियार जब्त,