छत्तीसगढ़सीपत

लक्ष्य निर्धारित कर खिलाड़ी खेल का जौहर दिखाए- डॉ बांधी

झलमला में आयोजित तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का अतिथियों ने किया उद्घाटन

सीपत रियाज असरफ़ी

ग्राम झलमला में भैयाजी ग्रुप द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए मस्तूरी विधायक डॉ कृष्णमूर्ति बांधी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि कबड्डी हमारा पारम्परिक खेल है अब तो इस खेल को राष्ट्रीय स्तर पर आधुनिक संसाधनों के साथ खेला जा रहा है। खिलाड़ी अपने लक्ष्य को निर्धारित कर खेल को खेले । उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक साहू ने आयोजन समिति की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के खेल आयोजन से गांव व क्षेत्र का नाम होता है उन्होंने युवाओं से कहा कि जब हम खेल के करीब होंगे तो नशा हमसे दूर होगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा कार्यसमिति सदस्य दिलेन्द्र कौशिल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

इस अवसर पर राजकुमार कौशिक,राज्यवर्धन कौशिक,दीपक शर्मा, आयोजन समिति के अवसाब खान,शेख आशिक,जैनुद्दीन, शेरा खान,सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
चाकूबाजी: पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से हमला, गंभीर चोट लगने से युवक हुआ घायल, सिम्स में उपचार जा... मुंगेली में आईजी रामगोपाल गर्ग का दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण...लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के निर... पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष... कुल्हाड़ी-डंडों से जानलेवा हमला करने वाली महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार स्पा सेंटर के बाहर हवाई फायरिंग...घटना से मचा हड़कंप, दो आरोपी गिरफ्तार, एक पिस्टल और एक एयरगन जब्त बिलासपुर: एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई.... 2.06 करोड़ का बैंक घोटाला, बिल्हा एसबीआई की पूर्व क... ट्रेलर ने मोपेड सवार दंपति को लिया चपेट में...पत्नी की मौके पर दर्दनाक मौत,पति घायल बिलासपुर रेफर, बिलासपुर: स्कूल समय में फिर बदलाव...नया आदेश जारी, जानिए अब किस समय लगेंगी कक्षाएं, अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन 1 अप्रैल तक... छत्तीसगढ़ में फिर पकड़ी गई गांजे की बड़ी खेप...137 किलो अवैध गांजा जब्त, 8 तस्कर गिरफ्तार, 2 कार भी ... राज्यस्तरीय दोपहिया वाहन चोर गिरोह का हुआ बड़ा खुलासा... विभिन्न क्षेत्रों से चोरी किये गए 31 मोटरसाइ...