रायगढ़

युवक से मारपीट कर लूट की घटना को अंजाम देने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार…पुलिस ने पहले ही एक आरोपी को ले लिया था हिरासत में

रमेश राजपूत

रायगढ़ – लूट के मामले में फरार आरोपी मो. जैकी खान उर्फ शेखू (20 साल) निवासी ढिमरापुर पुरानी बस्ती रायगढ़ को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है । बीते 19 जुलाई को आरोपी मो. जैकी, गगनदीप सिंह और साहिल एक्का ने ढिमरापुर चौक पर ग्राम कोतरलिया के विनय बेहरा से झगड़ा विवाद धक्का मुक्की हाथापाई कर विनय के मोटर सायकल, मोबाइल रेडमी-8, पहने घड़ी, पाकिट में रखे पर्स को डरा धमका कर लूटकर भाग गये थे । दिनांक 21.07.2023 को थाना कोतवाली में लूट की एफआईआर के बाद थाना प्रभारी कोतवाली शनिप रात्रे के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू की, जिसमें आरोपी गगनदीप सिंह निवासी रामभांठा रायगढ़ को गिरफ्तार कर लूटी मोटर सायकल, पर्स, घड़ी और नकद 350 रूपये बरामद कर आरोपी को रिमांड बाद जेल दाखिल किया गया था, वही आज मुखबिर की सूचना पर आरोपी मो. जैकी खान उर्फ शेखू को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । आरोपी की पतासाजी, गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे, सहायक उप निरीक्षक इगेश्वर यादव, आरक्षक जगमोहन लाल ओग्रे, संदीप मिश्रा, उत्तम सारथी, जगन्नाथ साहू की अहम भूमिका रही है ।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा... 24 साल से एक ही जिले में जमी है ‘कुर्सी’! ट्रैफिक शाखा के ASI पर उठे सवाल, तबादला नीति के बीच आखिर क... सीपत: तहसील परिसर के भीतर से निजी दुकान और तीन मंजिला भवन तक रास्ता! बाउंड्री बनने से पहले उठे ‘संरक... जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ... सीपत:-वन विभाग के नाक के नीचे चल रहा अवैध शिकार! चीतल का मांस पकाकर खाने की थी तैयारी, दो गिरफ्तार बिलासपुर:- 11 केवी लाइन का टूटा तार बना किसान की मौत का कारण.. खेत में 5 दिन पड़ी रही लाश, सीपत :- पुरानी रंजिश पर खूनी झड़प: गाली देने से मना किया तो टंगिया से हमला, तीन पर FIR पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत,