मुंगेली

भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान में डोर टू डोर पहुंचे पुन्नूलाल मोहले

आकाश दत्त मिश्रा

भारतीय जनता पार्टी की 6 जुलाई से प्रारंभ सदस्यता अभियान को गति प्रदान करते हुए मुंगेली में विधायक व पूर्व खाद्यमंत्री पुन्नूलाल मोहले ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मुसलमान मुहल्ले, सुभाष वार्ड,गोलबाजार फैशन हाउस में नवयुवकों को सदस्यता दिलायी। हर 3 साल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जाता है।

इस बार यह अभियान 11 अगस्त तक चलना है जिसमें मोबाइल नंबर 89 80 80 80 पर मिस्ड कॉल ट्रैकर सदस्यता दिलाई जा रही है। राज्य में सरकार ना होने की वजह से अभियान को वह रुझान नहीं मिल रहा जिसकी अपेक्षा की गई थी। लेकिन फिर भी सदस्यों की संख्या 20% बढ़ाने के लक्ष्य के साथ अभियान को पार्टी के बड़े नेता लगातार आगे बढ़ा रहे हैं। इस अवसर पर पुन्नूलाल मोहले,गिरीश शुक्ला,जिला सदस्यता प्रभारी शैलेश पाठक,मोहन भोजवानी,सुनील पाठक,किशोरीलाल केशरवानी,मनोहर मोहले,अधीन मोहले,आशीष मिश्रा,जयप्रकाश मिश्रा,मुकेश रोहरा,कोटूमल दादवानी,आसिफ खोखर,उस्मान ,प्रवीण सोनी,पंकज सोनी,मुश्ताक़ हुसैन,जितेंद्र जांगड़े सहित भाजपा कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर... जेसीबी ऑपरेटर मामा की मौत, भांजा गंभीर... कोटा:- पहले शादी का झांसा, फिर दुष्कर्म और 5 लाख की ठगी! पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा मल्हार के विकास का खुलेगा रास्ता! 50 फीट चौड़ी सड़क बनाने प्रशासन ने मांगा नागरिकों का सहयोग.. प्रशा... एसईसीएल संपदा कैंपस में महिला से चेन स्नैचिंग....रास्ता पूछने के बहाने आया स्कूटी सवार, दो तोले की स... VIDEO:- श्मशान घाट में अघोरी की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल…तंत्र क्रिया के आरोप से मचा हड़कंप, ... बिलासपुर:- पचपेड़ी में रिश्तों का कत्ल! बाहर जाने से रोकती थी दादी, गुस्से में पोते ने लकड़ी के खुरे... जमीन गिरवी रखने के नाम पर धोखाधड़ी, डेढ़ लाख लेकर मुख्तियारनामा बनवाया और दूसरे को बेच दी एक एकड़ जम... पांच लाख का कर्ज चुकाया, फिर भी पैतृक जमीन पर नजर! सूदखोर प्रॉपर्टी डीलर की धमकी से दहशत में कोटवार,... तिफरा में मकान निर्माण के दौरान चोरी! ठेकेदार के घर से 4.34 लाख रुपये पार, दो युवकों पर FIR VIDEO अनोखा ठगी:- सिम्स में रिश्तेदार बनकर पहुंचा ठग, ब्लड दिलाने के नाम पर वसूले 1200 रुपए; मोबाइल ...