छत्तीसगढ़बिलासपुर

जिला पंचायत में आगजनी की घटना की जांच हेतु अतिरिक्त कलेक्टर की अध्यक्षता में समिति गठित

यह समिति आग लगने के कारण तथा दुर्घटना में हुये नुकसान का आंकलन कर 3 दिवस के भीतर जांच प्रतिवेदन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को प्रस्तुत करेगी

सत्याग्रह डेस्क

जिला पंचायत कार्यालय भवन बिलासपुर में 24 मई को प्रातः 10.15 बजे भीषण आग लगने से कार्यालय भवन क्षतिग्रस्त हो गया है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रितेश कुमार अग्रवाल ने इस घटना की जांच के आदेश दिये हैं। इसके लिये अतिरिक्त कलेक्टर बिलासपुर श्री बी.एस.उईके की अध्यक्षता में जांच समिति का गठन किया गया है।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा गठित जांच समिति में मधेश्वर प्रसाद कार्यपालन अभियंता, लोक निर्माण विभाग बिलासपुर, एन.के.लाल कार्यपालन अभियंता, लोक निर्माण विभाग (विद्युत एवं यात्रिकी) बिलासपुर, एस.बाजपेयी संभागीय अभियंता, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड बिलासपुर, अमिल गुलहरे कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा बिलासपुर, पी.बी.सिदार जिला सेनानी होमगार्ड बिलासपुर और एस.भारती इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर सदस्य के रूप में शामिल किये गये हैं।

error: Content is protected !!
Letest
लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि...