कोरबा

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उप थाना परिसर हरदीबाजार में किया गया पौधारोपण

दुर्गेश मरावी

कोरबा –स्थानीय विधायक पुरुषोत्तम कंवर जी की उपस्थिति में किया गया पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन, आम जनता से की गई अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उप थाना परिसर हरदीबाजार में स्थानीय विधायक माननीय पुरुषोत्तम कंवर जी की गरिमामयी उपस्थिति में एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री भोजराम पटेल, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री अभिषेक वर्मा ,नगर पुलिस अधीक्षक महोदया दर्री सुश्री लितेश सिंह के कुशल मार्गदर्शन में

क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों व चौकी स्टाफ की उपस्थिति में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे माननीय विधायक श्री पुरुषोत्तम कंवर द्वारा पीपल, नीम, आम,अनार तथा अन्य फलदार पौधे उप थाना परिसर में लगाकर आम जनता से भी अधिक से अधिक पौधरोपण करने की अपील की गई है जिससे ग्लोबल वार्मिंग जैसी वैश्विक समस्या से बचाव की दिशा में प्रयास किया जा सके एवं हमारी आने वाली पीढियों को ग्लोबल वार्मिंग जैसे वैश्विक संकट से बचाया जा सके।

इस अवसर पर माननीय विधायक जी के साथ क्षेत्रीय जन प्रतिनिधि गण , थाना प्रभारी कुसमुंडा नवीन देवांगन, उप थाना प्रभारी हरदीबाजार मयंक मिश्रा, प्रेस क्लब हरदीबाजार के सम्माननीय पत्रकार साथीगण व हरदीबाजार उप थाना के स्टाफ उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
वर्दी की आड़ में विश्वासघात.. शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार, मस्तूरी:- खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरे करंट से महिला की मौत....जांच में जुटी पुलिस कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस...