सीपत

आसमानी कहर:- राजनांदगांव में 8 की मौत के बाद, बिलासपुर जिले में भी गाज गिरने से 2 की हुई मौत,

उदय सिंह

बिलासपुर – राजनांदगांव में आज आकाशीय बिजली गिरने से जहाँ 4 स्कूली छात्र सहित 8 लोगो की मौत हो गई है, वही बिलासपुर जिले में भी शाम में हुई बारिश के दौरान बिजली गिरने से 1 गर्भवती महिला सहित 1 ग्रामीण की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम हिंडाडीह में अपने मायके आई गर्भवती महिला फूलकुमारी 26 वर्ष जब घर मे सब्जी काट रही थी तभी आकाशीय बिजली गिरने से वह चपेट में आ गई और झुलस गई,

जिसे तत्काल परिजन उपचार के लिए सिम्स लेकर पहुँचे लेकिन जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई, इसी तरह सीपत थाना क्षेत्र के ही ग्राम फरहदा मउहाडिपरा पारा निवासी रामलाल पटेल उम्र 59 वर्ष मछली पकड़ने खारुन नदी के किनारे गया था और जब बारिश हुई तो वह एक सागौन पेड़ के नीचे छिपा था तभी बिजली गिरी और वह उसकी चपेट में आ गया जिससे उसकी भी मौत मौके पर हो गई। दोनों ही मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर