सीपत

हाइवे पर एरमसाही के पास 19 मवेशियों को रौदने वाला हाइवा चालक गिरफ्तार… सीपत पुलिस ने की कार्रवाई

उदय सिंह

सीपत – थाना क्षेत्र अंतर्गत एरमसाही के पास हाइवे में सोमवार सुबह 7 बजे के लगभग एक तेज रफ्तार हाइवा ने सड़क पर बैठे 19 मवेशियों को अपनी चपेट में लेते हुए जान बूझकर रौंद दिया था, जिसमें घटना की सूचना पर ग्राम पंचायत हरदाडीह सरपंच की ओर दर्ज शिकायत के आधार पर पुलिस ने हाइवा क्रमांक सी.जी.11 बी.एम. 9799 के चालक के खिलाफ धारा 281-BNS, 325-BNS के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ग़ौरतलब है अक्सर रात के वक्त बड़े भारी वाहनों द्वारा सड़क पर बैठे या खड़े मवेशियों को कुचल दिया जा रहा है, जिस पर अब शासन के निर्देश पर दुर्घटना कारित करने वाले वाहन चालकों के साथ ही मवेशी मालिको के ऊपर भी एफआईआर दर्ज की जा रही है, ताकि मवेशियों को खुले में ना छोड़ा जाए और जिम्मेदारी तय हो लेकिन जो मवेशी लावारिस है उनकी खबर लेने वाला कोई नही है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर