सीपत

पिकअप चालक से मारपीट कर पिकअप वाहन और मोबाइल की लूट करने वाले आरोपी गिरफ्तार… सीपत पुलिस को मिली सफलता

भुवनेश्वर बंजारे

सीपत – पिकअप किराए पर लेकर ड्राइवर से बीच जंगल में मारपीट कर लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को सीपत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से लूट हुई गाड़ी सहित अन्य सामन को पुलिस ने बरामद कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार डबरीपारा हरदीबाजार निवासी राजन महरा ने सीपत थाने में शिकायत दर्ज करवाई कि 09.09.2024 को हरदीबाजार से दो व्यक्ति पानी टंकी एवं सीमेंट भरकर ग्राम जेवरा ले जाने के नाम पर प्रार्थी के पीकअप को बुक कराये और हरदीबाजार में पानी टंकी सिंटेक्स खरीदकर गाड़ी में लोड कराने के बाद हरदीबाजार से बोईदा ले जाकर 5 बोरी सीमेंट लोड कराये फिर रात्रि में ग्राम सोंठी के जंगल में ले जाकर आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर ड्राइवर को पीट कर उसके मोबाईल फोन और 220 रूपये नगदी रकम को लूट कर फरार हो गए। इधर मामले में पीड़ित व्यक्ति के शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की इस दौरान पुलिस ने सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर बलौदा निवासी ऋषि कुमार पाटले,बांधपारा निवासी जानू कोशले और नागराज पाटले को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जिसपर उन्होंने बताया की उन्होंने पीकअप वाहन क्रमांक एमपी 18 जेड सी 3368 के ड्राइवर को पीटकर अपने 5 साथियों के साथ लूटा था। जिसपर पुलिस ने तीन आरोपियों से लूटे गये पिकअप वाहन, 120 रूपये नगदी रकम, एक मोटर सायकल, लकडी काटने वाला आरा को जप्ती किया गया हैं एवं सात नग सागौन लकडी के गोला को अकलतरा के नुरूटाल आरामील से बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। वही अन्य आरोपियों कि तलाश जारी है। उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निलेष पाण्डेय, सउनि दिलीप प्रभाकर, प्र आर परमेश्वर सिंह, आरक्षक राजेंद्र साहू, प्रकाष जगत का सराहनीय योगदान है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर