बिलासपुर

जनकल्याण में लगे नगरपालिका अध्यक्ष पर राजनैतिक विद्वेष वश दर्ज किया FIR, प्रकरण खत्म करने हेतु  भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने पुलिस महानिरीक्षक को सौंपा ज्ञापन….

रमेश राजपूत

बिलासपुर : कोरोना वायरस की इस विषम परिस्थिति में जरूरतमंद लोगों की मदद में लगे रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष के विरूध्द थाना अधिकारी ने अपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया, जिसे निरस्त करने की मांग करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने पुलिस महानिरीक्षक को ज्ञापन सौंपा है | मिली जानकारी के अनुसार, रतनपुर थाना अंतर्गत, नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम रात्रे कोरोना वायरस के संकट के इस दौर में जरूरतमंदों की मदद करने गरीब जनता को मुफ्त में अनाज वितरण कर रहे थे| साथ ही इस दौरान वे आने-जाने वाले प्रत्येक लाभार्थी की जानकारी भी विधिवत रजिस्टर में दर्ज कर रहे थे|

तभी रतनपुर थाना के अधिकारी द्वारा उनके इस कार्य को अन्यथा में लेते हुए अध्यक्ष घनश्याम रात्रे के खिलाफ ‘आवश्यक वस्तु अधिनियम’ की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया| जिसे लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं में आक्रोश पैदा हो गया| नेताओं ने इस प्रकरण को सारहीन बताते हुए पुलिस महानिरीक्षक से मुलाकात की, और बताया कि, थाना अधिकारी ने राजनैतिक विद्वेष वश जनप्रतिनिधि के खिलाफ कार्यवाही की है, इससे जनप्रतिनिधि की छवि धूमिल हो रही है| कार्यवाही को लोकतंत्र के लिए हानिकारक बताते हुए नेताओं ने अपराध की सही जांच तथा अध्यक्ष के खिलाफ दर्ज प्रकरण को निरस्त करने की मांग करते हुए बिलासपुर पुलिस महानिरीक्षक को ज्ञापन सौंपा है|

error: Content is protected !!
Letest
छत्तीसगढ़ में 31 IPS अधिकारियों के तबादले… बड़े पैमाने पर जिम्मेदारियों में फेरबदल, शराबी पति की प्रताड़ना से परेशान नवविवाहिता ने लगाई थी फांसी, पति पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का ... चिकन के बंटवारे पर खूनी तकरार: छोटे भाई ने बड़े भाई पर टांगी से किया जानलेवा हमला, भाभी भी घायल, पुलिस हिरासत से मुलजिम फरार! मुलमुला थाने में सुरक्षा में बड़ी चूक, आरक्षक निलंबित बिलासपुर में कांग्रेसी नेता की हत्या की साजिश का बड़ा खुलासा, सुपारी के लिए रकम देने वाला मुख्य आरोप... तखतपुर:- घोंघा नदी में बहे तीनों मासूमों के शव बरामद, अंततः तलाश हुई पूरी, समडील से लेकर पूरे क्षेत्... पचपेड़ी:- करंट की चपेट में आई 28 वर्षीय गृहणी...अस्पताल पहुंचते ही मौत छत्तीसगढ़ में 35 पुलिस अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, बिलासपुर के दो निरीक्षकों समेत कई जिलों के अधिकारी... स्कूल से घर लौटते 3 भाई-बहन हुए हादसे का शिकार.. एनीकट पार करते बहे, एक की मौत, दो अब भी लापता बालिकाओं की शिक्षा, नवाचार और नशामुक्ति के संकल्प से आगे बढ़ रहा समाज : अमर अग्रवाल