पचपेड़ी

तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार युवकों को रौंदा,एक की मौत एक गंभीर,पचपेड़ी थाना क्षेत्र की घटना

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार शाम एक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई वही बाइक में पीछे बैठे युवक को गंभीर हालत में हॉस्पिटल रिफर किया गया है।मिली जानकारी के मुताबिक मल्हार चौकी क्षेत्र के ग्राम धनगवा निवासी बिकेश जोशी पिता कमलेश जोशी उम्र 21 वर्ष अपने साथी प्रकाश टंडन पिता रोहित टंडन उम्र 21 वर्ष के साथ बाइक क्रमांक CG 10 AR 0790 में सवार होकर किसी काम से पचपेड़ी क्षेत्र के जोंधरा की ओर गए हुए था जो अपने काम निपटाकर वापस अपने घर धनगवा (मल्हार) लौट रहे थे तभी शनिवार शाम 4 बजे के आसपास ग्राम चिस्दा के पानी टंकी के आगे पहुंचे ही थे

तभी ओवरटेक करने के प्रयास में निकल रहे थे तभी सामने से एक अन्य वाहन आने से हड़बड़ी में पीछे तरफ से आ रही हाइवा की चपेट में आ गया जिससे बाइक चला रहे युवक बिकेश के ऊपर से हाइवा का पहिया गुजरने से मौके पर ही मौत हो गई वही पीछे बैठा युवक प्रकाश हाइवा की टक्कर से दूर छिटक गया जिसके भी शरीर के अन्य हिस्सों में चोटे आई है जिससे डायल 112 की मदद से हॉस्पिटल रिफर किया गया है।वही सूचना के बाद मौके पर पहुंची पचपेड़ी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेज मौके से फरार हाइवा क्र. CG 07 CN 9376 के चालक को पकड़ आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
ऑटो ले जाने के विवाद में बवाल...माँ-बेटे पर ईंट और बेल्ट से हमला, दबंगो की गुंडागर्दी राजधानी में फिर चाकूबाजी की हवा...पुरानी रंजिश में युवक की गला रेतकर हत्या, 2 नाबालिग सहित 4 आरोपी ग... बिलासपुर:- मामूली विवाद के बाद खूनी संघर्ष... योजना बनाकर आरोपियों ने किया जानलेवा हमला, 7 नाबालिग स... सही दवा-शुद्ध आहार अभियान में सख्ती... 15 दवा दुकानों पर छापा, गड़बड़ियों पर नोटिस जारी पुलिस दफ्तर में जहर पीकर बनाया दबाव... युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई, नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म....आरोपी गिरफ्तार बांधा तालाब को बार-बार फोड़ने का आरोप...जल संकट से जूझ रहा ग्राम चौहा, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची शि... सड़क निर्माण में मनमानी या भ्रष्टाचार ?... मस्तूरी जनपद क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की सड़क गुणवत्त... डॉ सीवी रमन यूनिवर्सिटी से लापता छात्र नागपुर में मिला...ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में भागा था हॉस्टल स... बिलासपुर : अमरकंटक एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत... सिरगिट्टी रेलवे ब्रिज के पास हुआ हादसा