जांजगीर चाँपा

लोन लेकर ट्रैक्टर खरीदने वाले ग्रामीण से श्रीराम फायनेंस कंपनी के फील्ड मैनजर ने की धोखाधड़ी…. रकम लेकर नही चुकाया लोन, अब पहुँचा सलाखों के पीछे

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – ट्रैक्टर का लोन चुकाने और लोन क्लोजर रिपोर्ट देने के मामले में धोखाधड़ी करने वाले श्रीराम फायनेंस कंपनी के फील्ड मैनेजर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिसने ग्रामीण प्रार्थिया से पैसे तो पूरे लिए लेकिन कुछ रकम कंपनी में जमा कर बाकी पैसे खुद गबन कर लिए। जब प्रार्थिया को फायनेंस कंपनी से नोटिस मिला तो इसका खुलासा हुआ है। ग़ौरतलब है कि प्रार्थिया अच्छेमति साहू निवासी मडवा थाना जांजगीर द्वारा फायनेंस सुविधा लेकर ट्रेक्टर वाहन खरीदी की गई थी। जिसको श्रीराम फायनेंस लिमिटेड जांजगीर शाखा से फायनेंस कराए थे। जिसके लोन की किस्त के वसुली के लिए श्रीराम फायनेंस लिमिटेड जांजगीर के फील्ड आफिसर राहूल यादव द्वारा किस्त के पैसे लेने प्रार्थिया के घर आया करता था। आरोपी राहूल यादव द्वारा प्रार्थिया के घर जाकर बोला कि माह फरवरी 2023 में 1,56,000/ रूपया पटा दोगे तो लोन क्लोज हो जायेगा तब आरोपी के झांसे में आकर प्रार्थिया द्वारा लोन के ब्याज में छूट मिलेगा और लोन क्लोज हो जायेगा सोचकर दिनांक 04.02.23 को आरोपी राहूल यादव को 90,000/रु दी थी। कुछ दिन बाद आरोपी राहूल यादव उसके घर आया और कम्पनी का क्लोज रिपोर्ट दिखाया और बोला कि आपके नाम से 1,58,000/ रूपया पटा दिया हूं और शेष रकम मुझे 20 फरवरी 2023 के पहले पटा देना तब यह दो-दो हजार के तीन किस्त में 6000/ रूपया तथा दिनाक 14.02.2023 को 57,000/ रूपया दिनांक 17.02.2023 को 3000 रूपया लोन का रकम आरोपी राहूल यादव को दी थी, जिस पर रकम पूरा देने के बाद आरोपी द्वारा पावती और लोन क्लोजर लेटर दिनांक 06.02.2023 को दिया और बोला कि लोन क्लोज हो गया है कंपनी का एनओ.सी. 01 माह में डाक के माध्यम से आयेगा। दिनांक 13.05.2023 को श्रीराम फायनेंस लिमिटेड जांजगीर के द्वारा एक पत्र मिला जिसमें अच्छेमति साहू के लोन खाते में 33,500/ रूपये ही जमा होना तथा शेष 78,252/- बकाया होना लिखा था। तब प्रार्थिया लोग आरोपी राहुल यादव को फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया तो श्रीराम फायनेंस लिमिटेड जांजगीर शाखा में जाकर पता किया तो आरोपी राहुल यादव द्वारा लोन खाते पर 33,500/ रूपया ही जमा किया गया है जिसका 78,525/रु शेष बचा हुआ है। आरोपी राहुल यादव वर्तमान में श्रीराम फायनेंस में काम नहीं कर रहा है लोन किस्त बचे को पटाना होगा तब प्रार्थिया को अहसास हुआ कि आरोपी राहूल यादव के द्वारा झांसे में लेकर इससे लोन की रकम लेकर बैंक में जमा न कर स्वंय लेकर तथा फर्जी लोन क्लोजर रिपोर्ट श्री राम फायनेंस का सील लगा हुआ बनाकर धोखाधडी किया है। धोखाधड़ी जैसे प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरोपी राहुल यादव को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिसने पुछताछ में बताया कि उसने प्रार्थिया अच्छेमति साहू के नाम से लोन का किस्त रकम लिया तथा लोन के रकम में 33,000/ रूपये को कम्पनी में जमा किया तथा बाकी बचे रकम को अपने उपयोग में खर्च कर लिया हूं और फर्जी क्लोजर रिपोर्ट देना अपना जुर्म स्वीकार किये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उपरोक्त कार्यवाही में निरी प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर एवं प्रआर मो. तोफिक, आर दिलीप सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ?