मस्तूरी

मस्तूरी :- ट्रेलर चालक से बाइक अड़ाकर मारपीट और लूट की वारदात…गतौरा के 2 आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गतौरा में अटल चौक के पास बीती रात 2 आरोपियों ने ट्रेलर के सामने बाइक अड़ाकर चालक से मारपीट करते हुए लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। मामले में प्रार्थी ट्रेलर चालक की रिपोर्ट पर मस्तूरी पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार ट्रेलर क्रमांक सीजी 12 ए टी 7053 के चालक राजू कुमार मेहर निवासी ग्राम खरकेना ने शिकायत में बताया कि वह बीती रात 1 बजे के लगभग अपनी लोड ट्रेलर लेकर दुर्ग जा रहा था, तभी गतौरा अटल चौक के पास 2 युवक बाइक से आये और ट्रेलर के सामने बाइक अड़ा दिए, फिर आकर गाली गलौच और मारपीट कर पैसे मांगने लगे, उनसे बचकर प्रार्थी चालक भागा लेकिन दोनों आरोपियों ने गाड़ी की चाबी, पर्स जिसमें 7 हजार रुपए नगद और अन्य दस्तावेज थे उन्हें लूट लिए, वही प्रार्थी जब बचने एक दुकान में जा घुसा तो आरोपी वहाँ भी आकर मारपीट करने लगे जिसे दुकान वाले ने बचाया, जिसके बाद प्रार्थी ने वाहन मालिक से बात की और घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसने आस पास जानकारी ली तो दोनों आरोपियों की पहचान ईशाक मोहम्मद पिता रफीक मोहम्मद 33 वर्ष और जाकिर मोहम्मद पिता यार मोहम्मद 24 वर्ष के रूप में हुई है, जिन पर नामजद शिकायत दर्ज कराई गई है। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों ईशाक मोहम्मद और जाकिर मोहम्मद के खिलाफ धारा 296, 309(6),351(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज उनकी तलाश में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल