रायगढ़

घर में खाना बनाने वाला ही निकला अपहरणकर्ता पुलिस ने चंद घंटों में सुलझा ली अपहरण कांड की गुत्थी

रमेश राजपूत

रायगढ़-जिले के खरसिया से गायब हुए बच्चे की खबर ने क्षेत्र में सनसनी मचा दी थी, आपको बता दें शनिवार की शाम करीब 5: 30 गायब हो गया था, परिजनों ने बच्चे को ढूंढने के प्रयास किया पर उसका कुछ पता नही चला, वही परिजन को शक हुआ कि बच्चे का अपहरण हो गया है जिसके बाद उनके शक के आधार पर जब पुलिस ने सी सी टीवी फुटेज खंगाला तो आरोपी की तस्वीरे नज़र आई जिस पर पुलिस ने मोबाइल लोकेशन से अपराधी को पकड़ने में सफल रही।और अपहृत बच्चे को झारखंड के खूंटी से बरामद कर लिया गया है साथ ही आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

खरसिया पुलिस आरोपी और बच्चे को लेने खूंटी के लिए रवाना हो गयी है परिजनों के शक के आधार पर पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह खुद घटनास्थल का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते रहे। और नतीजतन बच्चा सही सलामत अपने परिजनों के पास पहुंच गया।इस पूरे मामले में रायगढ़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है और कुछ घंटे के अंदर ही अपहृत बच्चे का पता लगा लिया। आपको बता दें अपहरण कांड को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि घर में ही काम करने वाला रसोईया निकला है आरोपी खिलावन दास महंत बच्चे के घर रसोइया का काम करता था, उसी ने बच्चे को पहला फुसलाकर गाड़ी में बैठा कर ले गया पर उसके मंसूबे को रायगढ़ पुलिस ने पूरा होने नहीं दिया पर आखिरकार आरोपी रसोईया अब पुलिस गिरफ्त में है पुलिस ने बताया की झारखंड के खूंटी में बच्चे की बरामदगी के बाद प्रेस कांफ्रेंस में पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

इस मामले में पुलिस की कई टीम लगी हुई थी। जांजगीर से लेकर रायपुर और चारो तरफ पुलिस को एक्टिव कर दिया था जिसके कारण बच्चा कम समय में सकुशल बरामद हो पाया। इसे पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। इससे पहले ATM लूट कांड और एक बच्चे के अपहरण का मामला भी पुलिस ने बहुत कम समय में सुलझा लिया था।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल