बिलासपुर

अवैध शराब पर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 800 किलोग्राम लहान और 100 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त

रमेश राजपूत

कोटा – पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम गनियारी में छापेमारी कर 100 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की। साथ ही 700-800 किलोग्राम महुआ लहान को मौके पर नष्ट कर दिया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर की गई, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा एवं एसडीओपी नुपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में कोटा पुलिस ने अलग-अलग टीम बनाकर छापा मारा।छापेमारी के दौरान आरोपी धर्मेंद्र वर्मा, जमोतरी वर्मा, विक्की वर्मा, कुंवारिया बाई वर्मा और शरारती वर्मा के कब्जे से शराब जब्त की गई।

इनके खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी अवैध रूप से शराब बनाकर बेचते थे और महुआ लहान को तालाब में छिपाकर रखा गया था। मौके पर मौजूद 700-800 किलो महुआ लहान को पुलिस ने नष्ट कर दिया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी राज सिंह, सउनि ओंकार बंजारे, मोहन लाल सोनी सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारी व महिला आरक्षक शामिल रहे।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत:- पत्नी को जहर पिलाकर हत्या की कोशिश... चरित्र शंका में दिया घटना को अंजाम, आरोपी पति गिरफ्तार मामूली विवाद का खूनी अंजाम... लापता युवक की मिली थी लाश, गला दबाकर उतारा था मौत के घाट, 2 आरोपी गिरफ... केंद्रीय जेल में विचाराधीन बंदी की मौत...हार्ट अटैक की आशंका, मस्तूरी क्षेत्र का था निवासी, जनदर्शन में पहुँचे 100 से अधिक मामले... बिनौरी में पीएम आवास राशि गबन तो बिल्हा में पेयजल संकट, मस्तूरी:- धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार... कब्जे से धारदार हथियार और वाहन जब्त न्यायधानी में नकली सामानों का जाल...व्यापार विहार में लाखों की फर्जी एवरेस्ट मसालों की खेप जब्त, सप्... मल्हार: नारियल खरीदने के विवाद ने लिया खूनी रूप, धारदार कैची से पिता-पुत्र पर हमला, हालत गंभीर हैवानियत की हद....नाबालिग से दुष्कर्म...फिर गर्भपात कराकर पिता संग दी जान से मारने की धमकी..बाप- बेट... तीन राज्यों में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न.. ढोल-ताशों के साथ बांटी झालमुड़ी तखतपुर : गंदगी फैलाने के आरोप में बवाल... हरियाणा से आए हार्वेस्टर संचालकों पर हमला, रॉड-डंडों से बे...