सक्ती

शादी से मना करने पर युवती के घर घुसकर ब्लेड से जानलेवा हमला…आरोपी हुआ गिरफ्तार

रमेश राजपूत

सक्ति – शादी के लिए दबाव बनाने पहुँचे एक सनकी युवक ने युवती के घर घुसकर ब्लेड से हमला कर दिया जिससे प्रार्थिया के साथ ही उसका भाई घायल हो गए है, मामले में पुलिस ने प्रार्थिया की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई की 02 वर्ष पूर्व अपने बड़े पापा की लड़की की शादी में ग्राम बड़ेरबेली गई थी जहां आरोपी से जान पहचान हुआ था और एक दूसरे को पसंद करते थे, घटना दिनांक 01.10.2024 के दोपहर 02:00 बजे आरोपी द्वारा प्रार्थीया के गांव आकर उसके घर अंदर घुस कर गाली गलौच करते जान से मारने की धमकी देते हाथ में ब्लेड रखकर प्रार्थीया को मारपीट किया जिससे प्रार्थीया के गले में ब्लेड से चोट आई है , पास में बैठे उसके भाई को भी चोट आई है की प्रार्थीया की रिपोर्ट पर उपरोक्त अपराध धारा पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामला गंभीर प्रकृति का होने से अंकिता शर्मा पुलिस अधीक्षक सक्ति द्वारा आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया, जिस पर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु उसके निवास स्थान टीम भेजा गई जहा आरोपी गांव में घूमते मिला जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किया , आरोपी सुखबीर सिदार पिता फैलसिंह उम्र 22 साल ग्राम कांदानारा थाना सक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। उक्त कार्यवाही निरीक्षक राजेश पटेल थाना प्रभारी मालखरौदा के मार्गदर्शन में प्र. आर. दामोदर जायसवाल, आर. सेतराम पटेल, शत्रुघ्न जांगड़े का सराहनीय योगदान रहा ।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,