मस्तूरी

मस्तूरी: ग्राम ओखर में सचिव का पद कई महीनों से खाली…ठप्प पड़ा पंचायत का विकास कार्य, सरपंच सहित ग्रामीणों ने की सचिव की मांग,

उदय सिंह

बिलासपुर – जनपद पंचायत मस्तुरी के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत ओखर में पिछले कई महीनों से सचिव का पद रिक्त होने के कारण विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। इस समस्या को लेकर ग्राम पंचायत की सरपंच ललिता लक्ष्मीप्रसाद यादव ने पंचों और जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर बिलासपुर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि 13 अगस्त 2025 से आज 20 जनवरी 2026 तक पंचायत में कोई सचिव नियुक्त नहीं किया गया है। सचिव न होने की वजह से पंचायत के प्रशासनिक कार्य, सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन और ग्रामीणों के जरूरी दस्तावेज संबंधी काम पूरी तरह रुक गए हैं। सरपंच ने बताया कि इस संबंध में पहले भी कई बार आवेदन दिए जा चुके हैं, लेकिन अब तक शासन-प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इसी के चलते आज पुनः जनदर्शन के माध्यम से जिला कलेक्टर को अवगत कराया गया है। ज्ञापन में स्पष्ट किया गया है कि सचिव की अनुपस्थिति के कारण गांव में बुनियादी समस्याएं बढ़ती जा रही हैं और विकास की गति शून्य हो गई है। प्रतिनिधियों ने प्रशासन से सवाल किया है कि आखिर किन कारणों से अब तक यहाँ सचिव की नियुक्ति नहीं की जा रही है। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस गंभीर समस्या का संज्ञान लेकर कब तक ओखर पंचायत को नया सचिव प्रदान करता है, ताकि ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण हो सके।

ग्रामीणों ने दिया आंदोलन का अल्टीमेटम..

प्रशासन की अनसुनी से परेशान जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने इस बार कड़े शब्दों में यह अवगत कराया है कि जल्द से जल्द पंचायत में सचिव की नियुक्ति नही होती है तो बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा और पूछा जायेगा कि आखिर उनके पंचायत को ही क्यों विकास की मुख्य धारा से अलग रखा जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
दुकान के बाहर खूनी खेल! मामूली विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में दो हत्यारे गिरफ्तार, ख... गांवों की सड़क, स्वास्थ्य और किसानों पर फोकस: जिला पंचायत की सामान्य सभा में अधिकारियों को मिले सख्त... तकनीकी दिक्कतों से नहीं कटेगा शिक्षकों का वेतन, 15 अगस्त तक पूरी तरह सुधरेगा VSK ऐप : शिक्षा मंत्री ... IIIT हैदराबाद में एडमिशन का झांसा देकर छात्रा से 12 लाख की ठगी...फर्जी कंसल्टेंसी पर एफआईआर दर्ज करोड़ों की नाली बनी आफत: सड़क से ऊंचे निर्माण ने डुबोए वार्ड, जिम्मेदारों पर उठे सवाल "बिल के बोझ तले थमा अंतिम सफर! आदिवासी महिला के शव को अस्पताल में रोके रखने के आरोप से मचा बवाल" रतनपुर: हाइटेंशन तार की चपेट में आया चरवाहा, बकरियों के लिए पत्ती तोड़ते समय दर्दनाक मौत "खाद माफिया के आगे बेबस किसान! बिलासपुर जिले में तिगुने दाम पर बिक रही खाद, मस्तूरी से रतनपुर तक काल... कोटा:- डंडों से पीट-पीटकर किसान की हत्या... एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार, पुलिस जुटी जांच में, सीपत:- क्या प्रेम प्रसंग बनी मौत की वजह? घर के पीछे बाड़ी में मिली युवक की लाश, गले पर निशान देख हत्...