छत्तीसगढ़रतनपुर

आदिवासी किशोरी हुई गैंगरेप का शिकार ,बलात्कारियों को पुलिस बिलासपुर व्यापार विहार में तलाश रही

मुख्य आरोपी के पकड़े जाने के साथ ही उसके साथियों के नाम का भी खुलासा हो जाएगा और पुलिस ने तीनों को जल्द ही पकड़ने का दावा किया है

सत्याग्रह डेस्क

वक्त बदला, लेकिन निर्भया से लेकर आसिफा तक दर्दनाक ,शर्मसार और गैंगरेप की खतरनाक तस्वीर नहीं बदली। देश के किसी ना किसी कोने से इस तरह की खबरें रोज हमें शर्मसार करने चली आती है, लेकिन फिर भी कैसी विडंबना है कि हम चाहते हुए भी ऐसी घटनाओं को रोक नहीं पा रहे है। केवल शहरी क्षेत्रों में ही नहीं, ग्रामीण इलाकों में भी इस तरह की घटनाएं मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देती है । कोटा जनपद पंचायत के बारीडीह में रहने वाली ऐसी ही एक 14 साल की मासूम आदिवासी किशोरी गैंगरेप का शिकार हो गई। उसे जानने वाले एक युवक ने उसके साथ जबरदस्ती की। शुक्रवार शाम को कोटा जनपद पंचायत के बारीडीह में साप्ताहिक बाजार था ,जहां 14 साल की आदिवासी किशोरी खरीदारी करने गई थी। वह बाजार भी थी, इसी दौरान उसे उसका एक परिचित युवक अपने साथियों के साथ बाजार में मिला। जिसने किशोरी को अकेला पाकर अपने साथियों की मदद से उसे दबोच लिया और जबरदस्ती अपनी बाइक में बिठा कर उसे बेलतरा क्षेत्र के केकती प्लांटेशन के जंगलों में ले गया, जहां तीनों युवकों ने बारी-बारी से उसके साथ गैंग रेप किया।

रात तक यह दरिंदगी चलती रही। रात करीब 1:00 बजे जब किशोरी बेसुध होने लगी तो उसकी बिगड़ती हालत को देखकर तीनों युवक उसे वहीं छोड़कर भाग खड़े हुए। किसी तरह गिरती पड़ती आदिवासी किशोरी रात 2:00 बजे अपने घर पहुंची और घर पहुंचते ही वह बेहोश हो गई ।घबराए परिजन उसे रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां रात भर उसका इलाज चला और सुबह 7:00 बजे जब वह होश में आई और उसने जब पूरी दास्तां सुनाई तो परिवार के होश उड़ गए। अस्पताल में गैंगरेप की खबर मिलते ही पुलिस को इसकी सूचना दी गयी। पुलिस ने पहुंचकर किशोरी और उसके परिजनों का बयान लिया तो किशोरी ने बताया कि गैंग रेप करने वाले पंडरा पथरी के रहने वाले सुनील साहू को वह जानती थी और उसने सुनील साहू का मोबाइल नंबर भी दिया, लेकिन जब पुलिस पंडरा पथरी पहुंची तो उसे सुनील साहू नाम का कोई भी व्यक्ति वहां नहीं मिला। हालांकि किशोरी द्वारा दिए गए नंबर में किसी और युवक का नाम मिलने के बाद पुलिस को आरोपी की पहचान हो चुकी है और वह आरोपी को पकड़ने किशोरी और उनके परिजनों के साथ बिलासपुर के व्यापार विहार पहुंच चुकी है। बताया जा रहा है कि गैंगरेप की घटना को अंजाम देने वाला युवक व्यापार विहार के किसी दुकान में काम करता है और पुलिस उसे पकड़ने पहुंच चुकी है । मुख्य आरोपी के पकड़े जाने के साथ ही उसके साथियों के नाम का भी खुलासा हो जाएगा और पुलिस ने तीनों को जल्द ही पकड़ने का दावा किया है।

error: Content is protected !!
Letest
सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर युवक से 1.02 लाख की ठगी, आरोपी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज, संजीवनी विक्रय केंद्र में 1.31 लाख के गबन का मामला... पूर्व संचालिका पर एफआईआर, पारिवारिक विवाद बना हत्या की वजह...पत्नी का गला घोंटकर फरार हुआ पति गिरफ्तार, डिजिटल अरेस्ट के नाम पर करोड़ों की ठगी... कमीशन में बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले राजस्थान से दो आरोपी... सरपंच प्रतिनिधि पर संजय दत्त ने अपने साथियों के साथ किया हमला...उधारी रकम मांगने पर हुआ विवाद, VIDEO रतनपुर : माँ के दशगात्र में पसरा मातम… तालाब में डूबने से बेटे की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का... VIDEO:- पचपेड़ी क्षेत्र में भालू की दस्तक से दहशत… वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू…भरारी जंगल से पकड़क... पानी भरने के विवाद में खूनी संघर्ष... युवक पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला, हालत गंभीर तीन मासूम बच्चों संग महिला लापता...तीन दिनों से नहीं लगा सुराग, परिजनों में बढ़ी चिंता VIDEO:- पचपेड़ी क्षेत्र में भालू की दस्तक से हड़कंप, सुबह टहलने निकले लोगों में मची अफरा-तफरी, वन वि...