सीपत

सीपत: पति पत्नी के विवाद के बाद रिश्तेदारों ने पति पर किया जानलेवा हमला…लहूलुहान हालत में पहुँचाया गया हॉस्पिटल, 2 आरोपी गिरफ्तार

उदय सिंह

सीपत – पति पत्नी के आपसी विवाद से उपजे विवाद के बाद महिला के रिश्तेदारों द्वारा पति पर हमला का मामला प्रकाश में आया है। जिसकी लिखित शिकायत करमा निवासी माधव प्रसाद साहू ने सीपत थाने में दर्ज कराई है। जहा प्रार्थी ने बताया कि उनके बड़े भाई शिवरात्री साहू का उसकी पत्नी सावित्री से पारिवारिक विवाद है जिसका न्यायालय में केस चल रहा है जिसके कारण सावित्री साहू लगभग 02 वर्ष से अपने मायके में रह रही है कि मंगलवार को प्रार्थी को सूचना मिली कि उसके भाई शिवरात्री साहू के साथ ग्राम नेवसा के घनश्याम साहू एवं राधेश्याम साहू जो कि शिवरात्री साहू के ससुराल के रिश्तेदार है उनके द्वारा मारपीट कर शिवरात्री साहू को घायल कर दिये है। जिसपर प्रार्थी घटनास्थल ग्राम करमा के हाई स्कूल के आगे कैत पेड़ के पास मेन रोड में पहुंचा तो देखा कि भैया शिवरात्री साहू बेहोशी की हालत में घायल अवस्था में जमीन पर पड़ा हुआ था जिसके सिर, चेहरा व शरीर में काफी चोट लगी है व खून निकल रहा है। जिसपर प्रार्थी ने अपने भाई जितेन्द्र साहू के साथ 108 में घायल भाई को सिम्स हॉस्पिटल में भेज दिया जहां उनका उपचार जारी है। प्रार्थी के अनुसार घटनास्थल में उपस्थित चित्रकांत कश्यप ने बताया कि शिवरात्री साहू को ग्राम नेवसा निवासी घनश्याम साहू और राधेश्याम साहू दोनों ने मिलकर जान से माने की नियत से ईंट से प्राणघातक हमला करते हुए सिर में मारपीट करके गंभीर चोंट पहुंचाये है। इधर मामले में प्रार्थी कि शिकायत पर सीपत पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर