बिलासपुर

दुर्गा दर्शन करने गए परिवार के सुने घर का टूटा ताला…सोने चांदी और नगदी 2 लाख सहित लाखों की हुई चोरी,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत घुरू अमेरी के पास वंशिका विहार में रहने वाले पप्पू श्रीवास बीती शाम दुर्गा दर्शन करने परिवार सहित नैला और शिवरीनारायण गए हुए थे, जो सुबह बुधवार को जब वापस लौटे तो पाया उनके घर मे दरवाजे का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने लाखों की चोरी को अंजाम दिया है। प्रार्थी ने इसकी शिकायत सकरी थाने में दर्ज कराई है जहाँ उन्होंने बताया कि घर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था तथा मेन दरवाजा का भी ताला टूटा हुआ था घर के अंदर रखे आलमारी का ताला भी टूटा हुआ था, समान बिखरा हुआ था जिसमे रखे 01 नग डायमंड व सोने के जेवर 01 नग चैन ,एक नग मंगलसूत्र ,एक जोडी झुमका ,एक जोडी टाप , दो अंगुठी ,दो नग लाकेट तथा दो नग फुल्ली , 03 नग मनचली तथा चांदी का जेवर दो चांबी गुच्छा ,20 नग बिछिया अंगुठी ,एक नग सिंदुर डिब्बा, एक जोडी पायजेब तथा नगदी 2 लाख रूपये कुल किमती 4 लाख रूपये से अधिक की संपत्ति गायब थी, जिसे अज्ञात चोर चोरी कर फरार हो गए है। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 305-BNS, 331(4)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
शासकीय राशन दुकान का ताला तोड़कर चोरी, 36 बोरी चावल, 4 बोरी शक्कर और तौल मशीन पार प्रेम संबंध और जमीन विवाद में महिला की हत्या... शव रेत में दफनाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश, 3 गिरफ्ता... VIDEO बिलासपुर - पेंड्रा मार्ग पर पुल टूटने से हुआ बड़ा हादसा…सवारी से भरी बस हुई हादसे का शिकार, आव... आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि...