बिलासपुर

चुनाव अपडेट: बिलासपुर जिले में बीजेपी ने मारी बाजी,4 सीटों पर भाजपा का दबदबा तो वही कांग्रेस को 2 सीटों पर मिली बढ़त..

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – प्रदेश के साथ साथ बिलासपुर जिले में भी बीजेपी की शानदार वापसी हुई है। जहां 6 सीटो में 4 बीजेपी और 2 कांग्रेस पार्टी के खाते में जाते नजर आ रहे है। हालाकि अब भी वोटो की गिनती जारी है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी ने अपने इतिहास को दोहराते हुए जीत दर्ज कर ली है। जिसमे बीजेपी नेता सुशांत शुक्ला को 79528 वोट मिले है। तो वही कांग्रेस पार्टी के नेता विजय केसरवानी को 62565 वोट मिले है। इसी तरह बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी नेता अमर अग्रवाल को 82039 वोट मिले है। तो वही कॉन्ग्रेस पार्टी के शैलेश पांडे को 53357 वोट मिले है। इसी तरह तखतपुर विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी नेता धरमजीत सिंह को अब तक 83246 वोट मिले है।

जबकि कांग्रेस पार्टी के रश्मि सिंह को 69405 वोट मिले है। साथ ही बिल्हा विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी नेता धरमलाल कौशिक को 68850 मिले है। तो वही कॉन्ग्रेस के नेता सियाराम कौशिक को 67997 वोट मिले है। इधर कोटा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने काफी बढ़त बनाई है। जिसमे अटल श्रीवास्तव को 73087 वोट मिले है। जबकि बीजेपी नेता प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को 65071 वोट मिले है।वही मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस नेता दिलीप लहरिया को 90552 तो बीजेपी नेता डॉ कृष्णमूर्ति बांधी को 73402 वोट मिले है।हालाकि अब तक केवल बिलासपुर, बेलतरा विधानसभा क्षेत्र की मतगणना पूरी हुई है जहां दोनों विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी के प्रत्याशियों कि जीत हुई है। वही बाकी विधानसभा क्षेत्र में मतगणना अब भी जारी है लेकिन अब तक के मिले रुझान के अनुसार बिलासपुर जिले से चार सीटें बीजेपी के खाते में जा रही है तो वहीं दो सीटों में कांग्रेस पार्टी सिमटती नजर आ रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल भाजपा में बड़ी कार्रवाई...तौसीफ खान पद से हटाएं गए, आपराधिक मामलों और अनुशासनहीनता का हवाला, सात दिन... तालाब में मिली युवक की लाश, गणेश और विश्कर्मा विसर्जन के दौरान हादसे की आशंका, जांच में जुटी पुलिस पचपेड़ी:- तेज बारिश में आसमानी आफत का कहर! बिजली की चपेट में आए चार युवक, 9वीं के छात्र की मौत कोटा:- आकाशीय बिजली का कहर, 17 बकरा-बकरियों की दर्दनाक मौत! दो किसानों की मेहनत पर कुदरत ने बरपाया क... दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी, जन्माष्टमी समारोह में भीड़ का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन पार...होटल ग्रैंड लोटस में भग... संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ...