छत्तीसगढ़बिलासपुर

हमर बिलासपुर सुग्घर बिलासपुर अभियान के तहत सभी वार्डों की सफाई का दावा

सर्वे के दौरान इन क्षेत्र के किसी भी घरों में मलेरिया, पीलिया के मरीज नहीं मिले। इस दौरान चांटीडीह क्षेत्र में 82 व केंवटपारा में 12 मरीज मौसमी बिमारियां जैसे सर्दी, खांसी, बुखार, हाथ-पैर दर्द के मिले, जिन्हें दवाइयां दी गई

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

हमर बिलासपुर सुघ्घर बिलासपुर अभियान के दौरान अभी तक 1 लाख 29 हजार 696 मीटर नाले व नालियों की सफाई की गई। इस दौरान करीब 100 डंपर मलबा नाले व नालियों से निकाला गया।
शहर की सफाई व्यवस्था को ठीक करने के लिए कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय के निर्देश पर हमर बिलासपुर सुघ्घर बिलासपुर अभियान चलाया गया। अभियान के लिए सभी वार्डों के वार्ड प्रभारी नियुक्त किए गए है। इस दौरान अभियान का सुबह से मानिटरिंग स्वयं कमिश्नर कर रहे थे और शाम को रिपोर्टिंग भी लिया जा रहा था। 11 फरवरी से 24 फरवरी तक चलने वाले इस अभियान में अब तक 1 लाख 29 हजार 696 मीटर नाले व नालियों की सफाई की गई। इसमें 11 फरवरी को 10335 मीटर, 12 फरवरी को 9550 मीटर, 13 फरवरी को 11513 मीटर, 14 फरवरी को 10760 मीटर, 15 फरवरी को 11838 मीटर, 16 फरवरी को 11150 मीटर, 17 फरवरी को 7745 मीटर, 18 फरवरी को 10895 मीटर, 19 फरवरी को 9510 मीटर, 20 फरवरी को 9160 मीटर, 21 फरवरी को 9540 मीटर, 22 फरवरी को 8820 मीटर व 23 फरवरी को 8880 मीटर नाले व नालियों की सफाई की गई। अभियान के दौरान शहर भर के करीब 300 जगहों की सफाई की गई और करीब 100 डंपर मलबा निकाला गया। अभियान के दौरान एक ओर जहां वार्डों की सफाई की मानटरिंग वार्ड प्रभारियों द्वारा सुबह 7 बजे से की जा रही है, वहीं वार्डों मोहल्लों व गलियों में पानी उपलब्धता, प्रकाश, स्वास्थ्य, सड़क व नाला जैसे मूलभूत सुविधाओं के विकास की सूची भी बनाई गई। इस दौरान लगातार लोगों से संपर्क कर फीडबैक लेकर उन्हें स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।

वार्ड क्रमांक 2 गायत्री मंदिर चौक कुदुदंड, नगर निगम पेट्रोप पंप, वार्ड क्रमांक मदर टेरेसा मझुआपारा, कुम्हारपारा, वार्ड 22 मशानगंज आजाद नगर, सरजूबगीचा, वार्ड क्रमांक 32 नारियलकोठी दयालबंद, मधुबंद, वार्ड क्रमांक 42 कल्चयुरी विद्यामंदिर हेमूनगर वार्ड क्रमांक 53 मुन्नीगली जबड़ापारा नदी किनारे, वार्ड 33 रामप्रसाद बिस्मिल नगर दयालबंद नदी किनारे, वार्ड 39 संतोषी मंदिर के पास तोरवा, वार्ड क्रमांक 50 रूद्र विहार, डीएलएस कालेज चांटीडीह क्षेत्र में लार्वा कंट्रोल दवा छिड़काव व फागिंग कराया गया।
मलेरिया, पीलिया व मौसमी बिमारियों के प्रकोप पर नियंत्रण पाने निगम के स्वास्थ्य अमला द्वारा घर-घर जाकर सर्वे किया जा रहा है। शनिवार को इमलीभांठा, चांटीडीह कालीघाट व केंवटपारा में सर्वे किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के डा. बीपी शर्मा, डा. अशोक दीक्षित व डा. आलोक आहूजा की टीम ने सर्वे किया। सर्वे के दौरान इन क्षेत्र के किसी भी घरों में मलेरिया, पीलिया के मरीज नहीं मिले। इस दौरान चांटीडीह क्षेत्र में 82 व केंवटपारा में 12 मरीज मौसमी बिमारियां जैसे सर्दी, खांसी, बुखार, हाथ-पैर दर्द के मिले, जिन्हें दवाइयां दी गई।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...