तखतपुर

शादीशुदा प्रेमी ने अपनी प्रेमिका का घोंटा गला…हत्या से क्षेत्र में मची सनसनी, आरोपी गिरफ्तार

टेकचंद कारड़ा

तखतपुर – अपनी प्रेमिका को दूसरे लड़के के साथ देखकर प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी है। मकान मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी मिली जानकारी के अनुसार नगर के वार्ड 3 टिकरीपारा शीतला मंदिर के पास गुल्लू ठाकुर का मकान है जहाँ मुंगेली जिले के अंतर्गत ग्राम ठकरीकापा निवासी नरेंद्र सोनकर उम्र (40) अपने ही गाँव की लड़की लता सोनकर उम्र (35) के साथ अफेयर था जिसे भगाकर टिकरीपारा शीतला मंदिर के पास किराये के मकान में लेकर रखा हुआ था। अपनी गलफ्रेंड लता सोनकर को किसी दूसरे लड़के के साथ घूमते देखने पर वापस घर आकर जब अपनी गलफ्रेंड से पूछताछ किया तब गोल मोल जवाब देने लगी। जिससे गुस्से में आकर नरेंद्र सोनकर ने अपनी गलफ्रेंड का गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। वहीं बताया जा रहा है कि नरेंद्र सोनकर की शादी हो चुकी है और एक बच्चा भी है पत्नी और बच्चे ठकरीकापा में उसके घर मे रहते है। घटना की जानकारी मकान मालिक गुल्लू ठाकुर ने तखतपुर पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस घटना स्थल पहुँचकर आरोपी नरेंद्र सोनकर को गिरफ्तार कर थाने ले आए है जहाँ उससे पूछताछ की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत की महिला अतिरिक्त तहसीलदार से फोन पर अश्लील गाली-गलौज... CM हेल्पलाइन में शिकायत करने वाले ने ह... बिलासपुर: वाजपेयी चेम्बर के ग्राउंड फ्लोर में भीषण आग, धुएं और लपटों से मची अफरा-तफरी, सामान जलकर खा... चप्पल मांगने के बहाने पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ NDPS का आरोपी..थाने की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... संजू त्रिपाठी हत्याकांड में बड़ा उलटफेर: पुलिस के 22 आरोपी अदालत से बरी, चर्चित हत्याकांड में जांच औ... शेयर ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का लालच देकर 15.20 लाख की ऑनलाइन ठगी...एक को दिखाए 19.85 लाख तो दूसरे ... तिफरा सेक्टर डी शराब दुकान के पास चाकूबाजी...वकील पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में सिम्स में भर्ती एसबीआई लाइफ की ‘बीमा की बात’ पहल शुरू, छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में चलेगा जागरूकता अभियान, 2047 तक सभी ... बिलासपुर के लॉज में दुष्कर्म का आरोप...बीमा प्लान समझाने के बहाने युवती को ले गया कमरे में, आरोपी पर... मल्हार में बारिश-ठंड से बेहाल गौवंश... 7 की हालत गंभीर, अलाव जलाकर जिंदगी बचा रहे स्थानीय युवा, रतनपुर में दर्दनाक हादसा: खंभे से टकराई कार...चालक की मौत