मल्हार

VIDEO मल्हार :- रावण दहन के पहले ही असामाजिक तत्वों ने लगाई आग….मौके पर मौजूद थी हजारों की भीड़, टला बड़ा हादसा!

हरिशंकर पांडेय

मल्हार – भगवान राम की झांकी आने से पहले ही असामाजिक तत्वों ने रावण दहन कर दिया जिससे आक्रोशित भीड़ ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। मौहाल खराब होता देख पुलिस ने कमान सम्हालते हुए युवक को भीड़ से बचाकर चौकी ले आई जिसके बाद आनन फानन में राम झांकी आकर रावण दहन की रस्म हुई। इस घटना को लेकर नगर के लोगो मे खासा आक्रोश देखा जा रहा है क्योंकि इतने बड़े आयोजन में शनिवार को दशहरा मनाने 20 हजार से भी ज्यादा लोगों की भीड़ इकट्ठी थी, समय से पहले हुए रावण दहन से स्थल में भारी भीड़ थी जिससे बड़ी दुर्घटना व भगदड़ होने की संभावना थी , गनीमत रही कि लोगो ने संयम बरतते हुए धीरे धीरे स्थल से दूर होने लगे जिससे बड़ा हादसा टल गया। दरअसल मल्हार के मेला चौक में नगर पंचायत द्वारा परम्परानुसार भव्य रूप से रावण का पुतला तैयार किया जाता है।

शाम 6 बजे के बाद रावण दहन के लिए राम लक्ष्मण की झांकी निश्चित स्थान से गाजे बाजे के साथ निकलती है। जिसमे नगर के हजारों लोग शामिल होते है, शनिवार को भी मेला चौक में रावण दहन देखने आसपास के 10 से ज्यादा गावो के हजारों लोग इकट्ठे हुए थे, इस बार साढ़े छः बजे के करीब रावण दहन होना था परन्तु इससे पहले पौने छः बजे के करीब ही लोगो ने जोरदार पटाखे की आवाज सुनी साथ ही कार्यक्रम स्थल में भगदड़ होने लगी, बताया गया कि एक युवक ने अंधेरे का फायदा उठाते हुए रावण के पुतले में आग लगा दी। इस बीच भीड़ ने उक्त युवक की जमकर धुनाई कर दी जिसके बाद चौकी प्रभारी भावेश शेंडे जवानों के साथ पहुचकर युवक को अपने कब्जे में लेकर चौकी चले गए, तब जाकर मौहाल शांत हुआ और परम्परानुरूप भगवान राम व लक्ष्मण की जोड़ी ने पातालेश्वर मंदिर पहुचकर पूजन के बाद रावण दहन स्थल पहुचकर रस्म अदा की।

error: Content is protected !!
Letest
जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ... सीपत:-वन विभाग के नाक के नीचे चल रहा अवैध शिकार! चीतल का मांस पकाकर खाने की थी तैयारी, दो गिरफ्तार बिलासपुर:- 11 केवी लाइन का टूटा तार बना किसान की मौत का कारण.. खेत में 5 दिन पड़ी रही लाश, सीपत :- पुरानी रंजिश पर खूनी झड़प: गाली देने से मना किया तो टंगिया से हमला, तीन पर FIR पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै...