बिलासपुर

चेन स्नेचिंग :- जगराता देखने गई महिला के गले से सोने की चेन झपट कर भीड़ में भागी आरोपी महिला…पीड़िता ने दर्ज कराई शिकायत

रमेश राजपूत

बिलासपुर – साइंस कॉलेज मैदान में चल रहे जगराता कार्यक्रम को देखने गई महिला के साथ एक अज्ञात महिला ने चेन स्नेचिंग कर फरार हो गई है, जिसकी शिकायत प्रार्थिया ने सरकंडा थाने में दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार सरकंडा क्षेत्र के सोनगंगा कालोनी निवासी जयंती सिंह ठाकुर बीते 11 अक्टूबर की रात 11:30 बजे के लगभग साइंस कॉलेज मैदान में जगराता देखने गई थी, जैसे ही प्रार्थिया अंदर पहुँची भीड़ में एक महिला जो काले रंग की साड़ी पहनी थी प्रार्थिया के गले मे पहनी सोने की चेन कीमती लगभग 35000 रुपए को झपटकर भीड़ में गायब हो गई। प्रार्थिया ने इसकी जानकारी तत्काल ही अपने परिजनों को दी और आस पास महिला की तलाश भी की, जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस ने एक अज्ञात महिला के खिलाफ धारा 304(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,