बिलासपुर

दिल्ली वकील पुलिस झड़प का मामला, न्याय की मांग में आगे आया पुलिस परिवार……केंद्रीय गृहमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन

रमेश राजपूत

बिलासपुर- दिल्ली में पुलिस और वकीलो के बीच हुई है झड़प के मामले का असर अब देश के विभिन्न हिस्सों तक पहुँच गया है, जिसमें वकीलों ने अपना पक्ष रखते हुए आंदोलन की शुरुआत की तो वही पुलिस कर्मियों के समर्थन में उनके परिवार भी सामने आए, दिल्ली में पुलिस मुख्यालय के सामने धरना प्रदर्शन कर पुलिस परिवार ने यह साबित कर दिया है कि पुलिस कर्मी भी इस मामले में दोषी नही है इसके बावजूद दो जवानों को कोर्ट के आदेश पर निलंबित कर दिया गया है। बुधवार को बिलासपुर में भी इस मामले को लेकर दो तस्वीरे सामने आई जिसमें वकीलों ने लाल पट्टी लगाकर इस घटना की निंदा की तो वही पुलिस परिवार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच के बाद ही किसी को दोषी ठहराने की मांग की है।

पुलिस परिवार का नेतृत्व करते हुए पहुँचे परिजनों ने साफ शब्दों में अपनी पीड़ा जाहिर करते हुए कहा कि सबसे अनुशासित जीवन ख़ाकी पहनने वालो की होती है, जिन पर यह आरोप मढ़ा जा रहा है। मामले में जांच होनी चाहिए, फिर दोषी ठहराया जाए। चूंकि इस मामले के बाद दोनों ही पक्षों वकील और पुलिस आमने सामने है, जो अपने अपने तरीके से प्रदर्शन या निवेदन के माध्यम अपना पक्ष रख रहे है, लिहाज़ा पुलिस जवानों के समर्थन में पुलिस परिवार ने भी सामने आकर न्याय की मांग की है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब... VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,...