कोटा

ईंट से भरा ट्रैक्टर पलटने से इंजन में दबकर 1 की मौत…अन्य मजदूर हुए घायल, चालक के खिलाफ अपराध दर्ज

भुवनेश्वर बंजारे

कोटा – ईट के परिवहन के दौरान ट्रैक्टर के पलटने से एक ग्रामीण की मौत हो गई है। वही ट्रैक्टर में सवार मजदूरों को भी चोट आई है। इधर मृतक के परिजनों की शिकायत पर बेलगहना पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को गुनित राम पटेल खोंगसरापारा ईट लेने गया हुआ था। जहां से वह ट्रैक्टर के ट्राली में ईटा लोड करा कर खोंगसरा से मोहली बन नरवा जा रहे थे। बताया जा रहा है कि चंदू लाल यादव ट्रैक्टर को खोंगसरा से चलाते हुए मोहली बन नरवा जा रहे थे। उक्त ट्रैक्टर में जीजा गुनित राम पटेल के साथ अन्य मजदूर बैठे थे। तभी चन्दूलाल यादव ट्रैक्टर को तेजी और लापरवाही पूर्वक चलाकर ट्रैक्टर को रोड से नीचे पलटा दिया, जिससे गुनितराम पटेल ट्रैक्टर के इंजन में दब जाने से गंभीर चोट लगने से मौके पर मौत हो गई। वही ट्रैक्टर में बैठे तीन अन्य मजदूरों को भी चोट लगा है। जिन्हे परिजनों द्वारा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उक्त घटना के बाद दिलीप पटेल ने अपने जीजा की मौत की शिकायत बेलगहना चौक में की है। जहाँ बिना नंबर वाले ट्रैक्टर को चलाने वाले चंदू यादव के खिलाफ पुलिस ने धारा- 281,125(1),106(1) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : लैंडिंग के दौरान एलायंस एयर के विमान का टायर पंचर...टला बड़ा हादसा रतनपुर : जंगल में मौत का करंट जाल! 300 मीटर तार में दौड़ाया 11 KV करंट... शिकारियों ने बिछाया खतरनाक... पचपेड़ी: बच्चों के निवाले पर चोरों का हाथ... स्कूल का ताला तोड़कर 350 किलो चावल और गैस सिलेंडर पार, ... बिलासपुर में बागेश्वर धाम मातृशक्ति मंडल द्वारा भव्य दीपोत्सव का आयोजन, घोंघा बाबा मंदिर परिसर दीपों... आवारा मवेशियों को लेकर विवाद के बाद किसान ने खाया जहर...इलाज के दौरान मौत, मवेशियों को बचाने में फिसली बाइक... पीछे से पिकअप ने कुचला, इलाज के दौरान युवक की मौत VIDEO पचपेड़ी:- ओखर की गौशाला में व्यवस्था की खुली पोल..चारा-पानी के अभाव में 23 से अधिक गौवंश की मौ... फूल तोड़ रही महिला को घेरकर लूटी सोने की चेन... राउरकेला उड़ीसा से दबोचे गए दो फरार आरोपी, कूलर में करंट लगने से 16 वर्षीय नाबालिग की मौत..पानी पीने के लिए ग्लास उठाने के दौरान हुआ दर्दनाक हा... पचपेड़ी:- रक्षाबंधन से पहले मातम, कदम के पेड़ पर झूलती मिली युवक की लाश