बिलासपुर

मिथ्या विज्ञापन से भ्रमित होकर इंटरव्यू के लिए पहुंच गई नर्सेज, एसईसीएल ने बैरंग लौटाया

आलोक

बुधवार को एसईसीएल परिसर में उस वक्त अजीब सी स्थिति निर्मित गई जब दर्जनभर से अधिक स्टाफ नर्स वॉक इन इंटरव्यू के लिए पहुंच गयी। छत्तीसगढ़ और अन्य प्रदेशों से पहुंची नर्स ने दावा किया कि करीब 1 महीने से व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया पर इस तरह का विज्ञापन आ रहा था कि 24 जुलाई को बिलासपुर एसईसीएल में स्टाफ नर्स की भर्ती के लिए इंटरव्यू है।

वॉक इन इंटरव्यू के लिए बड़ी संख्या में नर्स बिलासपुर पहुंची तो वह यह जानकर वो हैरान रह गई कि इस तरह का कोई इंटरव्यू एसईसीएल ने अरेंज ही नहीं किया था। स्टाफ नर्स के लिए आई आवेदक दावा करने लगी कि ऐसे मैसेज 1 महीने से उन्हें मिल रहे थे जिस पर भरोसा कर बड़ी दूर से समय और पैसा बर्बाद कर सब यहां पहुंची थी लेकिन एसईसीएल ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि ऐसा कोई इंटरव्यू उनके द्वारा अरेंज ही नहीं किया गया है। सोशल मीडिया पर जाहिर है भ्रामक विज्ञापन सर्कुलेट होने से झांसे में आकर बड़ी संख्या में प्रतिभागी इंटरव्यू के लिए पहुंच गई जहां उन्हें निराश होना पड़ा।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी रतनपुर:- अतिक्रमण हटाने के बाद विवाद, नगर पालिका उपाध्यक्ष को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, फर्जी जाति प्रमाण पत्र का मामला उजागर, पहचान छिपाकर सरकारी योजनाओं का अनुचित लाभ लेने के आरोप में दो... मस्तूरी: पुरानी रंजिश में नाबालिग पर जानलेवा हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार, रावण दहन के बाद हुआ विवाद, स... प्रेम, शक और कत्ल! दूसरे युवक से बातचीत पर प्रेमी ने घोंट दिया 17 वर्षीय प्रेमिका का गला,साथी समेत द... बिजली बिल बकाया है तो न चूकें मौका… दिसंबर तक मिलेगी 40% तक छूट,85 हजार उपभोक्ताओं को समाधान योजना स... बिलासपुर जिला अस्पताल में सुरक्षा फेल! रात के अंधेरे में पांच मोबाइल पार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गं... तिफरा ओवरब्रिज के नीचे बुजुर्ग से लूट... नकद और मोबाइल लेकर फरार हुए आरोपी, पुराने बस स्टैंड पर किसके संरक्षण में चल रही हैं अवैध चखना दुकानें? आबकारी विभाग की कार्रवाई पर उठ र... तखतपुर में पुरानी रंजिश पर खूनी संघर्ष! घर के सामने लाठी डंडों से परिवार पर हमला... महिला समेत सात ल...