जांजगीर चाँपा

पत्नी को पीट पीटकर मौत के घाट उतारने वाला आरोपी पति गिरफ्तार… शराब के नशे में हुआ था विवाद

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर – घरेलू विवाद के कारण सुबह अपनी पत्नी को मौत के घाट उतारने वाले आरोपी को बलौदा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला बलौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत पनोरापारा का बताया जा रहा है। जहा रहने वाले विदेशीराम धनुवार अपनी पत्नी तीजमत बाई के साथ 10 अक्टूबर को मजदूरी करने गया हुआ था। जहा से मजदूरी का पैसा मिलने के बाद दोनो गांव में बाजार करने गये थे। जहा से खरीदी करके दोनों ने शराब का सेवन किया और रात को जब वापस आ रहे थे तो पनोरापारा खम्हरिया रोड किनारे दोनो के बीच घरेलु बात को लेकर बात- विवाद हो गई इसी गुस्से में आकर विदेशीराम धनुवार ने अपने पत्नि को धक्का दे दिया। जिससे वह गिर गई जिसके बाद पास में रखे डंडे से उसकी पिटाई कर दिया। इधर सिर में चोट लगने के कारण महिला की मौत हो गई थी। जिसकी सूचना मिलते ही बलौदा पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। जहा सभी के बयान के बाद पुलिस ने आरोपी विदेशीराम धनुवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक अशोक वैष्णव थाना प्रभारी बलौदा, उनि राजेश कुमार साह, सउनि कौशल सिंदार, महिला प्रधान आरक्षक रामकुमारी मार्को, आर. श्याम राठौर, विनोद मनहर, प्रहलाद निर्मलकर, म.आर. ज्योति प्रभा अनंत का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और...