बिलासपुर

बिलासपुर: तकरार में बिगड़ी बात, पुत्र ने बांस की लाठी से पीट पीटकर पिता को उतारा मौत के घाट

उदय सिंह

बिलासपुर – सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम,खुज़री नवागाँव के पड़ावपारा में सोमवार – मंगलवार की दरमियानी रात एक दर्दनाक घटना घटित हुई, जहां बेटे ने अपने ही पिता की बांस की लाठी से पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी मनमोहन भारद्वाज निवासी बिनौरी पडावपारा, खजुरी नवागांव ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि वह ग्राम बिनौरी का वार्ड क्र.3 का पंच है और मंगलवार की सुबह करीब 4 बजे भोर में जब वह टहलने के लिए घर से बाहर निकला, तो गांव का ही टिल्ली उर्फ राजेश यादव मिला। उसने मनमोहन को अपने घर बुलाया। जब वह राजेश के घर पहुँचा,

तो सामने बरामदे में राजेश का पिता हर्रू उर्फ हर प्रसाद यादव खून से लथपथ अवस्था में जमीन पर पड़ा हुआ था।पूछताछ करने पर राजेश उर्फ टिल्ली ने बताया कि रात में पिता से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसके चलते उसने गुस्से में आकर बांस की लाठी से पिटाई कर दी। परिजन और ग्रामीणों की मदद से घायल हर्रू यादव को 108 एंबुलेंस के जरिए सिम्स अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही सकरी पुलिस मौके पर पहुँची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी पुत्र राजेश यादव के खिलाफ धारा 103(1)-BNS (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ... सीपत:-वन विभाग के नाक के नीचे चल रहा अवैध शिकार! चीतल का मांस पकाकर खाने की थी तैयारी, दो गिरफ्तार बिलासपुर:- 11 केवी लाइन का टूटा तार बना किसान की मौत का कारण.. खेत में 5 दिन पड़ी रही लाश, सीपत :- पुरानी रंजिश पर खूनी झड़प: गाली देने से मना किया तो टंगिया से हमला, तीन पर FIR पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै...