सीपत

घर के बाहर खड़ी डिलीवरी ऑटो की चोरी करने वाले 2 नाबालिग सहित 4 आरोपी गिरफ्तार… सीपत पुलिस ने की कार्रवाई

उदय सिंह

सीपत – ऑटो की चोरी को अंजाम देने वाले 2 नाबालिग सहित 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी राधेश्याम यादव पिता कार्तिक राम यादव उम्र 40 साल निवासी जांजी ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि दिनांक 08.10.2024 को प्रार्थी अपने आटो को अपने घर के पास रात में खड़ा किया था जिसे सुबह अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन में आरोपियों की तलाश कर सीपत पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी लक्की राजपुत पिता लक्ष्मण राजपुत उम्र 19 साल, सौरभ वर्मा पिता कार्तिक राम वर्मा उम्र 20 साल और दो 2 नाबालिगों निवासी जांजी थाना सीपत को पकड़ा गया। आरोपियों से कड़ाई से पुछताछ करने पर बताये कि घटना स्थल में चोरी को उन्होंने अंजाम दिया है। जिनसे आटो कीमती 20,000 रू , स्टेपनी- 5000 एवं 10 नग कैरेट- 4000 कुल कीमती 29,000 रूपये को जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है ।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर