बिलासपुर

फ्लाई एश परिवहन भाड़ा बढ़ाने को लेकर छत्तीसगढ फ्लाई ऐश ट्रक ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने सौपा ज्ञापन….कहा प्रतिस्पर्धा में उन्हें उठाना पड़ रहा नुकसान

रमेश राजपूत

बिलासपुर – एनटीपीसी सीपत से फ्लाई एश का परिवहन करने वाले छत्तीसगढ फ्लाई ऐश ट्रक ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने एनटीपीसी प्रबंधन को ज्ञापन सौंपकर परिवहन भाड़ा में बढ़ोत्तरी की मांग की है। एसोशिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि मौजूदा परिवेश के वेंडर अत्यधिक प्रतिस्पर्धा की वजह से बहुत कम में टेडर ले रहे है जिसके वजह से वह अपना नुकसान ट्रासपोर्टरो के ऊपर डाल दिये है जिससे कि ट्रासपोर्टरों को व्यवसाय में बना रहना अत्यधिक कठिन हो गया है। पहले रेट 4.50 रुपये प्रति घन मीटर / प्रति किलोमीटर से अधिक था आज भाड़ा 03 रू . के आस – पास आ गया है, जिससे कि आज ट्रांसपोर्टर को भारी आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ रहा है, यहाँ तक कि गाड़ियों की किस्त निकालने में परेशानी हो रही है । भारत सरकार की नवरत्न उपक्रम एनटीपीसी के साथ काम करने वाले ट्रासपोर्टर को विकट आर्थिक स्थितियों का सामना करना पड़ रहा है, लिहाज़ा सभी ट्रांसपोर्टर्स ने इस विषय को बहुत संवेदनशील बताते हुए जल्द से जल्द परिवहन भाड़ा बढ़ाने की मांग करते हुए राहत देने की बात कही है। इस दौरान एसोशिएशन के पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपकर वर्तमान परिस्थितियों से एनटीपीसी प्रबंधन को अवगत कराया है।

error: Content is protected !!
Letest
सही दवा-शुद्ध आहार अभियान में सख्ती... 15 दवा दुकानों पर छापा, गड़बड़ियों पर नोटिस जारी पुलिस दफ्तर में जहर पीकर बनाया दबाव... युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई, नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म....आरोपी गिरफ्तार बांधा तालाब को बार-बार फोड़ने का आरोप...जल संकट से जूझ रहा ग्राम चौहा, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची शि... सड़क निर्माण में मनमानी या भ्रष्टाचार ?... मस्तूरी जनपद क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की सड़क गुणवत्त... डॉ सीवी रमन यूनिवर्सिटी से लापता छात्र नागपुर में मिला...ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में भागा था हॉस्टल स... बिलासपुर : अमरकंटक एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत... सिरगिट्टी रेलवे ब्रिज के पास हुआ हादसा VIDEO बिलासपुर:- यातायात नियमों को मुंह चिढ़ाते "लैला मजनूं"….नियमों को खुलेआम दे रहे चुनौती, युवाओं... तेज रफ्तार कार का कहर...भारतमाला सड़क पर बाइक सवार युवक की मौत, चालक फरार… मस्तूरी में दर्दनाक हादसा सीपत: बारात में खूनी झड़प…डांस के दौरान युवक पर धारदार हथियार से हमला, कई घायल,