रायगढ़

जमीन विवाद में भाई ने बहन पर किया कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला…पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार,

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़ – जमीन विवाद को लेकर अपनी बहन पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस चौकी रैरूमाखुर्द का है। जहा जमीन विवाद के बाद अधेड़ व्यक्ति द्वारा अपनी बहन पर जानलेवा हमला कर दिया। मामले में पीड़िता रत्नीबाई मांझी के पुत्र नैहरसाय मांझी द्वारा 25 अक्टूबर को रैरूमाखुर्द चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके नाना नानी ने ही भालूपखना गांव में उनके घर के पास मां को घर बनाने के लिए जमीन दी जिस पर वे घर बनाकर बसे हुए हैं। इसी जमीन पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नया घर निर्माण के प्रयास पर मामा भुवन साय मांझी ने आपत्ति जताई। इसी विवाद के चलते 25 अक्टूबर की सुबह आरोपी भुवन साय मांझी ने रत्नीबाई पर टांगी से हमला कर दिया और धमकी दी कि उनके घर के पास निर्माण कार्य जारी रखा तो जान से मार देगा। उधर इसकी सूचना तत्काल 112 को दी गई। जहां 112 की मदद से घायल रत्नीबाई मांझी को तुरंत पत्थलगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही मामले में रैरूमाखुर्द पुलिस ने आरोपी
भुवन साय मांझी के खिलाफ धारा 109(1), 118(1), 296, 351(2) बीएनएस में कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
संगठन ने जताया भरोसा…उदय सिंह संभालेंगे भाजपा जिला मीडिया सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौतेली मां की हत्या का आरोपी गिरफ्तार..लकड़ी की बेड़ी से हमला कर उतारा था मौत के घाट, बछड़े को दफनाने के मिले रुपए में हिस्सा मांगने पर विवाद, पिता-पुत्र ने युवक को उतारा मौत के घाट, हरेली पर मुर्गे की ‘साइज’ बनी विवाद की वजह...बड़े भाई ने छोटे पर चला दिया चाकू आरडी खाते में रकम जमा करने का झांसा देकर 150 खाताधारकों से एक करोड़ से अधिक की ठगी.. पोस्ट ऑफिस एजें... बिलासपुर में निजी स्कूलों की लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पाठ्यपुस्तकें नहीं उठाने पर शो-कॉज नोटिस बिलासपुर:- बारिश में सर्पदंश का बढ़ा कहर, मां के साथ सो रही 12 वर्षीय छात्रा को जहरीले सांप ने डसा, ... बन्नाक चौक में अतिक्रमण बना ट्रैफिक जाम का कारण… लेफ्ट फ्री नहीं होने से वाहन चालक परेशान शराब दुकान में ऑटो चालक की हत्या के बाद बुजुर्ग पर चाकू से हमला, एक ही रात में दो वारदातों से मचा हड... मस्तूरी:- गतौरा शराब भट्ठी में लूट का पर्दाफाश: कर्ज चुकाने के लिए लॉकर काटने पहुंचे थे बदमाश, 3 गिर...