बिलासपुर

मस्तूरी:- खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरे करंट से महिला की मौत….जांच में जुटी पुलिस

उदय सिंह

बिलासपुर – मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम खुडुभाठा में खेत में लगे बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में करंट आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। सूचना मिलने पर मस्तूरी पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 11:00 बजे ग्राम खुडुभाठा निवासी सुलोचना बाई पटेल 55 वर्ष पति आनंद राम पटेल को गंभीर हालत में मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि सुलोचना बाई अपने खेत गई थीं। खेत में लगे बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में अचानक करंट प्रवाहित हो रहा था। अनजाने में जैसे ही वह केबल के संपर्क में आईं, उन्हें जोरदार करंट का झटका लगा और वह मौके पर ही तड़पकर गिर पड़ीं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मस्तूरी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर यह पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है कि बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में करंट कैसे प्रवाहित हुआ। वहीं, ग्रामीणों ने बिजली विभाग से मामले की जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना