बिलासपुर

सिरगिट्टी में सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवर पार…अज्ञात चोर की तलाश में जुटी पुलिस,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना क्षेत्र सिरगिट्टी के यदुनंदन नगर स्थित श्याम परिसर में सूने मकान को निशाना बनाकर अज्ञात चोर ने लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी भुनेश्वर दुबे, जो ड्रायवरी का काम करते हैं, अपने परिवार के साथ यदुनंदन नगर श्याम परिसर में दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर के पास गोपाल सिंह ठाकुर के मकान में किराये से रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 13 मई 2026 को उनकी सास मंदाकनी दुबे की तबीयत खराब होने की सूचना मिलने पर वे अपनी पत्नी नेहा दुबे के साथ मकान में ताला लगाकर राजीम चले गए थे। इसी बीच 19 मई की शाम करीब 5:30 बजे मोहल्ले में रहने वाले उनके मित्र ने फोन कर सूचना दी कि उनके मकान का ताला टूटा हुआ है और चोरी होने की आशंका है। सूचना मिलते ही भुनेश्वर दुबे तत्काल राजीम से बिलासपुर पहुंचे। घर पहुंचकर देखा तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। कमरे के अंदर रखी अलमारी खुली हुई थी और सामान बिखरा पड़ा था।अलमारी की जांच करने पर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवर गायब मिले। चोरी हुए सामान में सोने का झुमका, चैन, तीन अंगूठियां, बिंदिया, बाली की एक जोड़ी, चांदी का पायल, पैर पट्टी और करधन शामिल हैं। प्रार्थी के मुताबिक चोरी गए जेवरों की कीमत करीब एक लाख रुपये से अधिक है। वहीं मकान का रोशनदान भी टूटा मिला, मामले में प्रार्थी ने थाना सिरगिट्टी पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305(a)-BNS और 331(4)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ?