पचपेड़ी

पचपेड़ी: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवारो को लिया चपेट में, ट्रैक्टर छोड़ मौके से फरार हुआ चालक,2 गंभीर सिम्स रिफर

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक बार फिर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को चपेट में ले लिया जिससे बाइक सवार दो लोगों को गंभीर चोट पहुंची है। मिली जानकारी के अनुसार घटना पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम सोनसरी – सोन मोड के पास की है,

जिसमें सोनसरी तरफ से आ रहे जाेंधरा निवासी दिगंबर पटेल पिता संतोष पटेल उम्र 25 वर्ष और गणेश पटेल पिता जनकु पटेल उम्र 20 वर्ष अपने डीलक्स बाइक क्र. CG 22 K 0735 में सवार होकर अपने घर जाेंधरा की ओर जा रहा था तभी

लगभग 11 बजे के आसपास सामने जाेंधरा तरफ से ईट लोड कर तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते आ रहे लाल कलर की बगैर नंबर की महिंद्रा ट्रैक्टर के चालक ने सामने से जोरदार ठोकर मार दी

जिससे बाइक चालक दिगम्बर पटेल ट्रेक्टर के पहिये के नीचे आ गया और पीछे बैठे गणेश पटेल के चेहरे सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटे आई है, जहाँ आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी सूचना डायल 112 को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने घायलों को तत्काल उपचार हेतु मस्तूरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे

जहां घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बिलासपुर स्थित सिम्स हॉस्पिटल रिफर किया गया है वही दुर्घटना को अंजाम देकर चालक ट्रैक्टर को घटनास्थल में ही छोड़ मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले,