बिलासपुर

पट्टे की जमीन बिना अनुमति के कर दी बिक्री…. कलेक्टर ने पट्टा किया निरस्त,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शासन से पट्टे पर मिली जमीन को बिना कलेक्टर अनुमति के बेच दिया गया। सुनवाई के बाद कलेक्टर अवनीश शरण ने तत्काल प्रभाव से 1.64 एकड़ जमीन का पट्टा निरस्त कर दिया है। मस्तूरी विकासखण्ड के ग्राम कुटेला की भूमि खसरा नंबर 16/11 कुल 1.64 एकड़ पट्टे की भूमि को बिना कलेक्टर की अनुमति बेच दी गई। 6 नवंबर 1962 को यह जमीन तुलसी राम पिता चंदेल को खसरा नंबर 10/5 में से 1.64 एकड़ भूमि प्राप्त होने का उल्लेख है, जिससे यह ज्ञात होता है कि वाद भूमि शासकीय पट्टे से प्राप्त भूमि है।
उल्लेखनीय है कि प्रस्तुत वाद भूमि के विक्रय विलेख 25 अगस्त 2020 के अनुसार खसरा नंबर 10/11 रकबा 1.64 एकड़ असिंचित कन्हार एक फसली को आम मुख्तियार के माध्यम से कृष्ण कुमार कौशिक पिता भरत लाल कौशिक बोदरी निवासी को बेचा गया है, लेकिन शासकीय पट्टे से प्राप्त भूमि के विक्रय की अनुमति संबंधित पंजीकृत दस्तावेज में संलग्न नहीं थी। तुलसी पिता चंदेल के नाम पर दर्ज इस जमीन को पट्टेधारी के नाती द्वारा बिना अनुमति के शासकीय पट्टे से प्राप्त भूमि को अंतरित किया गया है। कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ भू राजस्व संहिता की धारा 165 तथा धारा 158 के उल्लंघन फलस्वरूप ग्राम कुटेला, प.ह.न. 62, तहसील मस्तूरी स्थिति भूमि, खसरा नंबर 16/11, रकबा 1.64 एकड़ भूमि का जारी किया गया पट्टा तत्काल प्रभाव से निरस्त किया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- 11 केवी लाइन का टूटा तार बना किसान की मौत का कारण.. खेत में 5 दिन पड़ी रही लाश, सीपत :- पुरानी रंजिश पर खूनी झड़प: गाली देने से मना किया तो टंगिया से हमला, तीन पर FIR पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल