बिलासपुर

खुलेआम हथियार लेकर शहर में घूम रहे अपराधी…कभी भी घट सकती है अनहोनी, धारदार हथियार एवं पिस्टल के साथ फिर दो आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में खुलेआम हथियार लेकर घूमने वाले अपराधियों के हौसले बुलंद है जिसकी ही बानगी है कि बीती रात राजकिशोर नगर क्षेत्र में हवाई फायरिंग की घटना हुई थी और अब पुलिस ने एक कार में सवार दो लोगो को पकड़ा है जिनके कब्जे से एक पिस्टल, 3 खाली खोखे और एक धारदार हथियार को जब्त किया गया है। सरकंडा पुलिस ने आरोपियों को राजकिशोर नगर पानी टंकी गार्डन के पास से पकड़ा है जो आई 20 कार क्रमांक सीजी 10 ए डी 1912 में बैठे थे।

सरकंडा पुलिस और एंटी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट ने आरोपियों की जब तलाशी ली तो अनुराग पांडे निवासी राजस्व कालोनी लिंगियाडीह के कब्जे से तीन नग फायर किया हुआ बुलेट खोखा जिसके पीछे 7.6 लिखा है, एवं एक नग चाकू नुमा धारदार हथियार ,तथा अभिषेक भारद्वाज निवासी राजकिशोर नगर के कब्जे से एक नग पिस्टल जिसमें स्टार मॉडल लिखा है मिला है, जिसे विधिवत जप्त कर 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ... सीपत:-वन विभाग के नाक के नीचे चल रहा अवैध शिकार! चीतल का मांस पकाकर खाने की थी तैयारी, दो गिरफ्तार बिलासपुर:- 11 केवी लाइन का टूटा तार बना किसान की मौत का कारण.. खेत में 5 दिन पड़ी रही लाश, सीपत :- पुरानी रंजिश पर खूनी झड़प: गाली देने से मना किया तो टंगिया से हमला, तीन पर FIR पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज