रायगढ़

विवाद के बाद मारपीट कर महिला को उतारा मौत के घाट…पति पत्नी की तरह रहते थे साथ, हत्या छुपाने आरोपी युवक ने सुनाई झूठी कहानी

रमेश राजपूत

रायगढ़ – बीते 08 जुलाई को थाना चक्रधरनगर में टीवी टावर पेट्रोल पंप के पास रहने वाले प्रेम कुमार राठिया (28 साल) द्वारा उसके साथ रिलेशनशीप में रह रही महिला केवरा सारथी ऊर्फ संध्या (उम्र 40 वर्ष) की आकस्मिक मौत के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराया गया। प्रेम राठिया ने बताया कि केवरा बाई का पति छोड़ देने से करीब 5 साल से दोनों पति-पत्नी की तरह रहते हैं । 07 जुलाई की शाम दोनों घर में खाना पीना किये और सो गये, सुबह केवरा बाई नहीं उठी । प्रेम राठिया ने केवरा बाई कि मौत शराब पीने से होना बताया, थाना चक्रधरनगर में आकस्मिक मौत की सूचना दर्ज पर मर्ग कायम कर मृतिका नव विवाहित होने से चक्रधरनगर पुलिस द्वारा मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में मर्ग जांच, पंचनामा कार्यवाही कर गवाहों के कथन लिये गए तथा पीएम रिपोर्ट प्राप्त किया गया । पीएम रिपोर्ट में मृतका के सिर, पेट में अंदरूनी चोट आने से अत्यधिक खून निकलना और मृत्यु की प्रकृति हत्यात्मक होना लेख किया गया ।

तत्काल चक्रधरनगर पुलिस द्वारा प्रथम संदेही प्रेम कुमार राठिया को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ किया गया जिसमें उसने बताया कि 7 जुलाई के शाम दोनों पति-पत्नी खाना पीना साथ में किये रात्रि करीब 11:00 बजे केवरा सारथी उर्फ संध्या काफी दिन से मायके नहीं गई हूं कहकर रात में ही उसके मायके ग्राम केनसरा, पुसौर जाने की जिद कर रही थी जिसे दूसरे दिन चले जाना कह कर बोला । इसी बात में दोनों के बीच झगड़ा हुआ और गुस्से में प्रेम राठिया ने केवरा बाई को हाथ मुक्का लात से सिर व पेट में मारकर चोट पहुंचाना बताया । मर्ग जांच पर आरोपी प्रेम कुमार राठिया द्वारा हत्या कर अपराध छिपाने का साक्ष्य पाये जाने पर आरोपी के विरूद्ध धारा 103(1), 238 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी प्रेम कुमार राठिया पिता पानिकराम राठिया उम्र 28 साल निवासी खुरूशलेंगा थाना तमनार हाल मुकाम टीवी टावर पेट्रोल पंप के पास थाना चक्रधरनगर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । जांच कार्यवाही एवं आरोपी की पतासाजी, गिरफ्तारी में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर, उप निरीक्षक जी.एल. साहू, प्रधान आरक्षक श्याम देव साहू की विशेष भूमिका रही है ।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...