बिलासपुर

स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत करने के आरोप में शिक्षक निलंबित…कलेक्टर ने दिए थे कार्रवाई के आदेश,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – छात्राओं से अश्लील हरकत के आरोप में शिक्षक राम मूरत कौशिक को निलंबित कर दिया गया है। संयुक्त संचालक शिक्षा बिलासपुर ने आज निलंबन आदेश आज जारी किया है। मामला तखतपुर विकासखंड के सकरी पूर्व माध्यमिक स्कूल का है। छात्राओं ने शिक्षक के विरुद्ध अश्लील हरकत किए जाने की शिकायत कलेक्टर बिलासपुर से की। कलेक्टर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एसडीएम तखतपुर और जिला शिक्षा अधिकारी से जांच करवाई। दोनों अधिकारियों ने तत्परता से शिकायत की जांच कर घटना को सही पाया। इससे प्रमाणित हुआ कि शा.पू.मा.शाला सकरी में कार्यरत शिक्षक राम मूरत कौशिक द्वारा विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं के साथ अश्लील हरकत किया जाता रहा है। राम मूरत कौशिक का उक्त कृत्य पदीय गरिमा के विपरीत एवं निंदनीय होने तथा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 की कंडिका-3 के विपरीत होने के कारण गंभीर कदाचार की श्रेणी में आता है। इसलिए जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर द्वारा प्राप्त प्रस्ताव एवं छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम-9 (1) क के तहत राम मूरत कौशिक शिक्षक शा.पू.मा.शाला सकरी वि.ख. तखतपुर जिला-बिलासपुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता हैं तथा इनका मुख्यालय विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय तखतपुर नियत किया जाता हैं। निलंबन अवधि में राम मूरत कौशिक को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- 11 केवी लाइन का टूटा तार बना किसान की मौत का कारण.. खेत में 5 दिन पड़ी रही लाश, सीपत :- पुरानी रंजिश पर खूनी झड़प: गाली देने से मना किया तो टंगिया से हमला, तीन पर FIR पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल