रायगढ़

3 दोस्तों ने मिलकर दोस्त को ही उतारा मौत के घाट…KTM बाइक बनी हत्या की वजह, अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी,

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़ – एसपी दिव्यांग कुमार पटेल के कुशल दिशा निर्देशन एवं मार्गदर्शन पर तमनार पुलिस ने गत दिनों केंदाडोंगरी पहाड़ पर मिले युवक की लाश मामले में हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर मामले का त्वरित रूप से खुलासा किया गया है । एडिशनल एसपी आकाश मरकाम ने प्रेस कांफ्रेस में घटना का खुलासा कर बताया कि तमनार पुलिस ने अज्ञात मृतक के शव की शिनाख्तगी कर मामले में मिले एक-एक साक्ष्य को जोड़ते हुए अज्ञात 03 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जिनमें एक नाबालिग है । आरोपियों ने मृतक की बाइक को हासिल करने के लिए उसकी हत्या करने की बात कबूल की गई है । तीनों आरोपियों को हत्या और साक्ष्य छिपाने के अपराध में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा जा रहा है ।

जंगल मे पहाड़ी पर मिली थी युवक की लाश…

थाना तमनार क्षेत्र अंतर्गत 20.10.2024 को ग्राम बांजीखोल जाने वाली केंदाडोंगरी पहाड में एक अज्ञात युवक का शव मिला था, ग्राम कोटवार भोजराम चौहान की सूचना पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया, मृतक का शव लगभग तीन – चार दिन पूर्व का प्रतीत हो रहा था, पंचनामा पर मृतक के पास से मिले ब्रेसलेट, चाबी, छिंटदार फूलशर्ट, नीला रंग का जींस पेंट प्लास्टिक चप्पल और मोबाइल नंबर लिखा हुआ एक कागज का टुकड़ा मिला जिसे सुरक्षित रख कर शव का कफन-दफन किया गया । प्रथम दृष्टिया मामला हत्यात्मक प्रतीत होने पर मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर द्वारा मृतक की पहचान के लिए मृतक के फोटोग्राफ्स विभिन्न व्हाटसअप ग्रुप में शेयर कर जानकारी ली जा रही थी तथा मृतक के पास से कागज में नोट किया हुआ मोबाइल नंबर से जानकारी जुटाते हुए मृतक के परिजनों तक पहुंची । दूसरे ही दिन शव का उत्खन्न पश्चात ग्राम बिछिनारा नया रामपुर, घरघोडा निवासी श्यामलाल लोधा द्वारा अज्ञात मृतक की शिनाख्त अपने पुत्र टिकेश्वर लोधा ( उम्र 19 वर्ष) के रूप में की गई । शव के पीएम रिपोर्ट से थाना तमनार में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध 24 अक्टूबर को धारा 103(1), 238(क) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

ऐसे पहुँची पुलिस आरोपियों तक…

मृतक की शिनाख्तगी पश्चात टीआई आशीर्वाद राहटगांवकर के नेतृत्व में पुलिस टीम मृतक के रिस्तेदारों, दोस्तों से सिलसिलेवार पूछताछ के क्रम को बढ़ाया गया, जिसमें मृतक को अंतिम बार उसके नरेन्द्र उर्फ बोनु सारथी निवासी कंचनपुर, घरघोड़ा के साथ देखे जाने की जानकारी मिली । तत्काल नरेन्द्र के घर दबिश दिया गया जो आरोपी फरार था । पुलिस ने मुखबीर लगाकर जानकारी ली जिसमें 16 अक्टूबर को नरेन्द्र, टिकेश्वर को विजय चौहान (सराईडिपा) और नाबालिग बालक के साथ होने की जानकारी मिली । 24 अक्टूबर को ही आरोपी विजय चौहान और नाबालिग बालक को पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा । आरोपी विजय चौहान ने नरेन्द्र और नाबालिग लड़के के साथ मिलकर घटना करना स्वीकार किया । छापेमारी में फरार आरोपी नरेन्द्र उर्फ बोनु सारथी को हिरासत में लिया गया। जानकारी के मुताबिक टिकेश्वर लोधा (मृतक) को उसके पिता ने KTM ड्यूक बाइक खरीद कर दी थी। आरोपियों ने बताया कि 15 अक्टूबर को टिकेश्वर लोधा अपने KTM बाइक से नरेंद्र उर्फ बोनु सारथी के घर आया था । दूसरे दिन 16 अक्टूबर के शाम दोंनो बाइक पर घूमने जाने निकले । रास्ते में ग्राम सराईडिपा पर नरेन्द्र ने अपने दोस्त विजय चौहान और नाबालिग को भी अपने KTM बाइक में बिठाकर मेला देखने जाने साथ लिये । इन्होंने बाइक में पेट्रोल डलाया और करीब आधा लीटर पेट्रोल प्लास्टिक बॉटल में रख लिये फिर चारों रोडोपाली होते बांजीखोल जंगल अंदर गये वहां नशा किये, वहीं टिकेश्वर लोधा घास में लेट हुआ । उसी समय नरेंद्र ने विजय और नाबालिग लड़के को टिकेश्वर की हत्या कर KTM बाइक हथियाने की प्लानिंग बताई और बताया कि बाइक को तीनों बारी-बारी से उपयोग करेंगे । वहीं पेट्रोल डालकर टिकेश्वर की हत्या को अंजाम देने वाले थे पर टिकेश्वर के जागने से घटना को वहां अंजाम नहीं दे पाये तो वापस चारों घरघोड़ा आ गए । रात में घरघोड़ा के एक ढाबा खाना खाने गये, ढाबा में टिकेश्वर और नाबालिग लड़के को छोड़कर नरेन्द्र और विजय बाइक लेकर घूमने निकल गये । रातभर घूमने के बाद सुबह फिर चारों बाइक पर बांजीखोल जंगल गये । बाइक को रोड़ किनारे बुढा मंदिर के पास खड़ी कर पैदल पहाड़ चढने लगे ।

उसी समय जंगल से सराई का गेडा (लकड़ी) तोड़कर विजय ने टिकेश्वर के सिर पीछे से 3-4 बार मारा जिससे टिकेश्वर पत्थर पर गिरा फिर नरेन्द्र ने चाकू, अपचारी बालक ने पत्थर, लात घुसों से टिकेश्वर पर हमला कर उसकी हत्या कर दिये । मामले में लूट और षड्यंत्र के अनुरूप धारा 61(2), 309(6),3(5) BNS जोड़ा गया है । पुलिस ने आरोपियों से घटना में प्रयुक्त गेडा (लकडी), चाकू, पत्थर, घटना समय पहने कपड़े, KTM ड्यूक बाइक बरामद किया गया है। आरोपित विधि के साथ संघर्षरत बालक तथा विजय चौहान को न्यायिक रिमांड पर पेश कर जेल दाखिल किया गया है तथा आज आरोपी नरेंद्र उर्फ बोनू सारथी को हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा जा रहा है । एसपी दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन व एडिशनल एसपी आकाश मरकाम के मार्गदर्शन पर मामले के संपूर्ण का त्वरित पटाक्षेप में थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आशीर्वाद रहटगांवकर, सहायक उप निरीक्षक खेमराज पटेल, प्रधान आरक्षक संतोष कुर्रे, अनूप कुजूर, आरक्षक अनूप मिंज, भीष्मदेव सागर, हरीश पटेल (थाना घरघोड़ा) की सराहनीय भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी –

(1) नरेंद्र उर्फ बोनु सारथी पिता स्व. नंद किशोर सारथी 19 साल कंचनपुर थाना घरघोड़ा

(2) विजय चौहान पिता राजेन्द्र 18 साल सराईडिपा थाना तमनार जिला रायगढ़

(3) विधि के साथ संघर्षरत बालक ।

error: Content is protected !!
Letest
मल्हार: अज्ञात कारणों से युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या...पुलिस जांच में जुटी रतनपुर:- नेशनल हाईवे-130 पर हुए लूट का खुलासा: पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा, कार सहित नगदी बरामद...घ... आम बजट 2026-27 जमीनी हकीकत से कटा, किसानों युवाओं मजदूरों और मध्यम वर्ग को राहत नहीं: दिलीप लहरिया सेक्स रैकेट खुलासा: केलो बिहार में देह व्यापार का सनसनीखेज खुलासा, पुलिस की सटीक रेड में 3 महिलाओं क... बिलासपुर : पंजाब से जुड़ा हेरोइन नेटवर्क ध्वस्त...तीन अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 34 ग्राम... केंद्रीय बजट 2026 छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक और विकासोन्मुख...डिप्टी सीएम अरुण साव और केंद्रीय बजट प्... खेल, अनुशासन और प्रतिभा का उत्सव... सांदीपनी एकेडमी में तीन दिवसीय खेल पर्व का भव्य समापन रतनपुर:- ब्रह्म मुहूर्त से चालू हुआ मांघी पूर्णिमा स्नान... माघ पूर्णिमा पर उमड़े भक्त,हजारों श्रद्ध... रायगढ़ पुलिस ने बाइक चोरी कर फर्जी दस्तावेजों से बिक्री करने वाले संगठित गिरोह का किया भंडाफोड़, 7 आ... धान बिक्री टोकन नहीं मिलने से परेशान किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा...पुलिस ने किया रेस्क्यू,भेजा गया ज...