कोटा

कोटा: औरापानी डेम घूमने आए कॉलेज के छात्र छात्रा से लूटपाट और छेड़छाड़ की घटना… 3 आरोपी हुए गिरफ्तार,

उदय सिंह

कोटा – पिकनिक स्पॉट पर घूमने आए कॉलेज छात्र और छात्रा से बुरी नियत से 3 आरोपियों ने लूटपाट करते हुए छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया था, जिसमें पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार थाना कोटा में प्रार्थिया द्वारा एक रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि 25.10.2024 की शाम को औरापानी में घूमने के दौरान 3 आरोपियों के द्वारा बुरी नियत रखते हुए डरा धमकाकर छेड़छाड़ कर पैसा माँगा गया ।उक्त घटना को उच्च अधिकारियों से अवगत कराकर तत्काल टीम तैयार कर आरोपियों को पकड़ने के लिए भेजा गया, जिनके द्वारा तीनों आरोपियों को तत्काल गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है । बिलासपुर पुलिस द्वारा ऐसे बदमाशों पर सख़्त से सख़्त कार्यवाही की जाएगी एवं क्राइम रिकॉर्ड होने पर गुंडा बदमाशों की सूची में नाम जोड़ दिया जाएगा। वही पुलिस ने आमजनों से अपील की है कि सुनसान जगहों जंगलों, डैम आदि जगहों पर अंधेरे में ना जाएँ।

आरोपी :–

01. राकेश जायसवाल पिता अशोक जायसवाल उम्र 34 वर्ष

02. विकास यादव पिता नंद कुमार यादव उम्र 20 वर्ष

03. धर्मेंद्र श्रीवास पिता रामेश्वर श्रीवास उम्र 29 वर्ष सभी साकिनान ग्राम मंझगांव थाना कोटा जिला बिलासपुर (छ. ग.)

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर:- विधायक तुलेश्वर मरकाम की गाड़ी पर पथराव, जिस तरफ बैठे थे विधायक, उसी ओर का कांच चकनाचूर..पु... न्यायधानी में फिर चाकूबाजी: पुरानी रंजिश में युवक के गले पर चला चाकू, घायल सिम्स रेफर, हमलावर फरार बिलासपुर: सिम्स के सामने बाइक की ठोकर से भड़का विवाद...युवकों में जमकर मारपीट, 2 घायल बिलासपुर: ओवरब्रिज पर मौत बनकर खड़ा था हाइवा, पीछे से घुसी पिकअप, 22 वर्षीय चालक की मौके पर मौत, तीन... एनटीपीसी सीपत के 11.46 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने किया उद्घाटन और... एसीबी एक्शन: बैंक के 93.60 लाख रुपये गबन का छह साल पुराना मामला.. एसबीआई का तत्कालीन मुख्य प्रबंधक झ... मस्तूरी से लौटते वक्त मौत ने घेरा, एनएच-49 पर पिकअप की टक्कर से फोटोग्राफर युवक की दर्दनाक मौत, साथी... सीपत में खूनी हमला! जीजा पर साले ने हथौड़े और ब्लेड से किया जानलेवा वार, पुलिस जुटी जांच में बिलासपुर :- ड्यूटी पर निकले आरक्षक की संदिग्ध मौत, आईटीआई गेट के पास बेसुध मिला जवान, पैर में चोट के... VIDEO बिलासपुर:- चाकू के साथ वायरल रील ने खड़े किए सवाल, धमकी देने का भी दावा; वीडियो की सत्यता जांच...