जांजगीर चाँपा

सर्व सुविधायुक्त मकान बनाकर देने का वादा कर लाखों की धोखाधड़ी.. फरार आरोपी गिरफ्तार,

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर – सर्व सुविधा युक्त कॉलोनी में मकान बनाकर देने का वाद कर कृषि भूमि की रजिस्ट्री करने वाले आरोपी को जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे धोखाधड़ी से मिले पैसे से खरीदे गए कार को जब्त कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मुनुन्द रोड कालोनी निवासी अनिलदास महंत ने पूर्व में जांजगीर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि मुनूंद निवासी जगदीश कश्यप सहित सुरेश महंत और अन्य आरोपियों द्वारा शुभकामना सिटी कॉलोनी के भीतर जमीन दिखा कर उसमें 1 बीएचके का घर बनाने का सौदा प्रार्थी के साथ 9 लाख रुपए में 30 जून 2022 को हुआ था जिस पर आरोपियों द्वारा प्रार्थी को फाइनेंस के लिए बिलासपुर के आई.सी.आई.सी. आई. बैंक वाले से संपर्क कराया और 2,74,000/- खाता में जमा कराया था। इधर आरोपियों द्वारा जमीन का कागजात को लेकर बैंक में जमा कर प्रार्थी के नाम से स्वीकृत लोन की राशि 6,10,000 को बैंक के अधिकारी से मिली भगत कर हजम कर लिया था। जब प्रार्थी ने पटवारी से जमीन की जांच कराई तब उन्हें पता चला की रजिस्ट्री की हुई भूमि कॉलोनी नही बल्कि कॉलोनी के पीछे स्थित खेत में है। जिसपर प्रार्थी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। वही मामले में जांजगीर पुलिस ने जगदीश कश्यप को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है जिसके कब्जे से धोखाधड़ी से मिले पैसे से खरीदे गए कार को जब्त कर लिया गया है। वही मामले में पुलिस ने पूर्व में ही दो आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है। उपरोक्त कार्यवाही में निरी प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर सउनि रामप्रसाद बघेल, आर. शिवराय सागर, आशुतोष कर्स थाना जांजगीर का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और...