रायगढ़

मामूली विवाद पर युवक की गैंती मारकर हत्या… पुलिस ने मुख्य आरोपी और सहयोगी को किया गिरफ्तार

रमेश राजपूत

रायगढ़– थाना कोतरारोड़ में डीएसपी अखिलेश कौशिक द्वारा थाना कोतरारोड़ क्षेत्र अंतर्गत युवक की हत्या का खुलासा कर मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी दी गई । डीएसपी कौशिक ने बताया कि 29.10.2024 को प्रार्थी बन्धुराम उरांव उम्र 65 साल निवासी पतरापाली द्वारा थाना कोतरारोड़ में रिपोर्ट दर्ज कराया की उसके बेटे दिलेश्वर उर्फ बोलो उरांव और साथी राजू शर्मा, परमेश्वर सतनामी जो पतरापाली में ही रहते हैं, 28.10.24 को करीबन 11:00 बजे तीनों एक साथ पतरापाली तालाब के पास शराब पिये उसके बाद तीनों भोलू मुर्गा दुकान तिराहा के पास बैठे हुये थे । देर रात करीब 03:00 बजे राम उरांव अपनी सायकल से आया जिसके साथ दिलेश्वर का विवाद हुआ । दोनों के बीच बहस में दिलेश्वर ने राम उरांव को 3-4 थप्पड मारा, तब राम उरांव गुस्से में आकर घर गया और गैंती (टांगी) से दिलेश्वर के सिर के बीचों बीच मारकर हत्या कर दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी घटना में प्रयुक्त गैंती (टांगी) को लेकर रातो रात खैरपुर पहुंचा और अपने बडसाला लक्ष्मी प्रसाद उरांव को सारी घटना बताकर उसे घटना में प्रयुक्त हथियार को छिपाने दे दिया । आरोपी लक्ष्मी प्रसाद उरांव ने आरोपी की मदद की और फिर दोनों मूल निवास जशपुर भागने के फिराक में थे तत्काल निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी अपने स्टाफ के साथ क्षेत्र में आरोपियों की घेराबंदी कर कड़ी मशक्कत से दोनों आरोपियों को पकड़ा । दोनों आरोपियों को हत्या के अपराध क्रमांक 373/2024 धारा 103(1) BNS में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।एसपी दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन व एडिशनल एसपी आकाश मरकाम के मार्गदर्शन पर मामले के संपूर्ण का त्वरित पटाक्षेप में थाना प्रभारी कोतरारोड निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, प्र.आर. करुणेश कुमार राय, आरक्षक संदीप कौशिक, संजय केरकेट्टा, टिकेश्वर यादव, मनोज जोल्हे, राजेश खाण्डे, चन्देश पाण्डे की सराहनीय भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी

(1) राम उरांव पिता समय लाल उरांव उम्र 28 वर्ष सा. बाजार पारा पतरापाली थाना कोतरारोड जिला रागयढ (छ.ग)

(2) लक्ष्मी प्रसाद उरांव पिता लोधाराम उम्र 35 वर्ष सा. मांझापारा खैरपुर थाना कोतरारोड जिला रागयढ (छ.ग)

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- 11 केवी लाइन का टूटा तार बना किसान की मौत का कारण.. खेत में 5 दिन पड़ी रही लाश, सीपत :- पुरानी रंजिश पर खूनी झड़प: गाली देने से मना किया तो टंगिया से हमला, तीन पर FIR पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल